IPL 2026- आईपीएल की शुरुआत से पहले बड़ा झटका, धोनी शुरुआती मैचों से बाहर

By Anuj Kumar | Updated: March 28, 2026 • 2:30 PM

चेन्नई । चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के शुरुआती मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। टूर्नामेंट (Turnament) शुरू होने से पहले ही यह टीम के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि धोनी न सिर्फ मैदान पर बल्कि टीम के मार्गदर्शन में भी अहम भूमिका निभाते रहे हैं

चोट के कारण रिहैब में धोनी

बताया जा रहा है कि धोनी पिंडली में खिंचाव के कारण रिहैबिलिटेशन के दौर से गुजर रहे हैं। ऐसे में उनका शुरुआती मैचों में खेलना संभव नहीं है। सीएसके का पहला मुकाबला 30 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होना है, जहां उनकी कमी टीम को साफ तौर पर महसूस होगी।

संजू सैमसन संभालेंगे विकेटकीपिंग

धोनी के बाहर होने के बाद अब संजू सैमसन विकेटकीपिंग (Sanju Saimson Vicketkeeping) की जिम्मेदारी संभालेंगे। टीम अपने शुरुआती मुकाबलों में पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स से भी भिड़ेगी।

सैमसन करेंगे ओपनिंग, गायकवाड़ के साथ नई जोड़ी

इस सत्र से पहले सैमसन को ट्रेड के जरिए टीम में शामिल किया गया था। अब वह कप्तान रितुराज गायकवाड़ के साथ पारी की शुरुआत भी कर सकते हैं।

पिछले सीजन में खेल चुके हैं सभी मैच

धोनी ने पिछले सीजन में सभी मुकाबले खेले थे, हालांकि घुटने की परेशानी के कारण वह निचले क्रम पर बल्लेबाजी के लिए उतरे थे।

गेंदबाजी विभाग में भी बदलाव

धोनी के अलावा टीम को तेज गेंदबाज नाथन एलिस की कमी भी खलेगी। उनकी जगह स्पेंसर जॉनसन को शामिल किया गया है।

अन्य पढ़े: Vijayawada : पोट्टि श्रीरामुलु का बलिदान अमर- नारायण

पिछले प्रदर्शन से उबरने की चुनौती

पिछले साल सीएसके का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था और टीम अंक तालिका में निचले स्थान पर रही थी। अब देखना होगा कि इस बार टीम कैसी वापसी करती है।

Read More :

#Chennai news #CSK news #Gayakwad News #Guwahati News #IPL news #Mahendra Singh Dhoni News #Rituraj News #Saimson News #Turnament News