గుజరాత్‌పై ఢిల్లీ ఘనవిజయం.. ఫైనల్లో ఆర్సీబీతో ఢీ టీమిండియా ప్లేయింగ్ 11 ప్రకటించిన చాహల్ టీ20 వరల్డ్ కప్ లో పాల్గొంటున్న జట్లన్నీ ప్రమాదకరమైనవే: ధోనీ పాక్ డ్రామా’ క్రికెట్‌కు నష్టం, ఐపీఎల్‌కే లాభం లలిత్ మోదీ సంచలనం! టీ20 వరల్డ్ కప్ 2026 సాంగ్ వచ్చేసింది నేషనల్ కబడ్డీలో విజేతగా హర్యానా టీమిండియా ఘన విజయం బీసీసీఐతో గూగుల్ ఏఐ ఒప్పందం వరుసగా 6 మ్యాచులు గెలిచిన ఏకైక జట్టు విరాట్ కోహ్లీ సరికొత్త రికార్డు గుజరాత్‌పై ఢిల్లీ ఘనవిజయం.. ఫైనల్లో ఆర్సీబీతో ఢీ టీమిండియా ప్లేయింగ్ 11 ప్రకటించిన చాహల్ టీ20 వరల్డ్ కప్ లో పాల్గొంటున్న జట్లన్నీ ప్రమాదకరమైనవే: ధోనీ పాక్ డ్రామా’ క్రికెట్‌కు నష్టం, ఐపీఎల్‌కే లాభం లలిత్ మోదీ సంచలనం! టీ20 వరల్డ్ కప్ 2026 సాంగ్ వచ్చేసింది నేషనల్ కబడ్డీలో విజేతగా హర్యానా టీమిండియా ఘన విజయం బీసీసీఐతో గూగుల్ ఏఐ ఒప్పందం వరుసగా 6 మ్యాచులు గెలిచిన ఏకైక జట్టు విరాట్ కోహ్లీ సరికొత్త రికార్డు

Sports : नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, पहली बार 90 मीटर पार भाला फेंक रचा इतिहास

Author Icon By digital
Updated: May 17, 2025 • 3:43 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

दोहा डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा ने ऊंचा किया देश का झंडा

दोहा डायमंड लीग 2025 में देश के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने इतिहास रच दिया। उन्होंने पहली बार 90 मीटर की दूरी पार करते हुए भाला फेंककर अपना नया पर्सनल बेस्ट बनाया। नीरज ने फाइनल मुकाबले में तीसरे प्रयास में 90.23 मीटर दूर भाला फेंका। इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 89.94 मीटर था, जो उन्होंने 30 जून 2022 को स्टॉकहोम डायमंड लीग में फेंका था।

सिल्वर मेडल से करना पड़ा संतोष

इस शानदार थ्रो के बावजूद नीरज को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा, क्योंकि जर्मनी के वेबर जूलियन ने छठे और आखिरी थ्रो में 91.06 मीटर दूर भाला फेंककर गोल्ड मेडल जीत लिया। उन्होंने छह में से पांच थ्रो तक लीड बनाए रखी थी, लेकिन आखिरी पल में जूलियन ने बाजी मार ली।

नीरज ने किया शानदार प्रदर्शन

नीरज के लिए 90 मीटर पार करना सिर्फ एक आंकड़ा नहीं था, बल्कि यह उनके करियर की एक बड़ी चुनौती बन गई थी। कई बार वह इसके करीब पहुंचे, लेकिन 88 या 89 मीटर पर ही थम गए। टोक्यो ओलंपिक और बुडापेस्ट वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने के बावजूद लोगों के मन में सवाल था कि क्या नीरज कभी 90 मीटर के पार फेंक पाएंगे। अब उन्होंने इस सवाल का जवाब अपने शानदार प्रदर्शन से दे दिया।

नए कोच जान जेलेज्नी की अहम भूमिका

उनके इस प्रदर्शन में नए कोच जान जेलेज्नी की अहम भूमिका मानी जा रही है। नीरज ने हाल ही में अपने पुराने जर्मन कोच डॉ. क्लॉस बार्टोनिएट्ज को हटाकर तीन बार के ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता चेक गणराज्य के जेलेज्नी को अपना कोच बनाया है। अब नीरज 90 मीटर क्लब का हिस्सा बन चुके हैं, जिसमें पाकिस्तान के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अर्शद नदीम भी शामिल हैं। यह नीरज के लिए केवल एक रिकॉर्ड नहीं बल्कि व्यक्तिगत रूप से एक बड़ी उपलब्धि है।

सीजन का पहला बड़ा टूर्नामेंट

दोहा में यह नीरज का इस सीजन का पहला बड़ा टूर्नामेंट था। इसमें उनका मुकाबला दो बार के वर्ल्ड चैंपियन और 2024 ओलंपिक कांस्य पदक विजेता ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स, चेकिया के याकुब वाडलेजच (2024 दोहा विजेता), जर्मनी के वेबर जूलियन और मैक्स डेह्निंग, केन्या के जूलियस येगो और जापान के रोडरिक जेंकी डीन जैसे दिग्गजों से हुआ। इस प्रतियोगिता में एंडरसन पीटर्स ने 85.64 मीटर थ्रो करके कांस्य पदक जीता।

# Paper Hindi News #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper breakingnews latestnews neeraj chopra Sports trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.