గుజరాత్‌పై ఢిల్లీ ఘనవిజయం.. ఫైనల్లో ఆర్సీబీతో ఢీ టీమిండియా ప్లేయింగ్ 11 ప్రకటించిన చాహల్ టీ20 వరల్డ్ కప్ లో పాల్గొంటున్న జట్లన్నీ ప్రమాదకరమైనవే: ధోనీ పాక్ డ్రామా’ క్రికెట్‌కు నష్టం, ఐపీఎల్‌కే లాభం లలిత్ మోదీ సంచలనం! టీ20 వరల్డ్ కప్ 2026 సాంగ్ వచ్చేసింది నేషనల్ కబడ్డీలో విజేతగా హర్యానా టీమిండియా ఘన విజయం బీసీసీఐతో గూగుల్ ఏఐ ఒప్పందం వరుసగా 6 మ్యాచులు గెలిచిన ఏకైక జట్టు విరాట్ కోహ్లీ సరికొత్త రికార్డు గుజరాత్‌పై ఢిల్లీ ఘనవిజయం.. ఫైనల్లో ఆర్సీబీతో ఢీ టీమిండియా ప్లేయింగ్ 11 ప్రకటించిన చాహల్ టీ20 వరల్డ్ కప్ లో పాల్గొంటున్న జట్లన్నీ ప్రమాదకరమైనవే: ధోనీ పాక్ డ్రామా’ క్రికెట్‌కు నష్టం, ఐపీఎల్‌కే లాభం లలిత్ మోదీ సంచలనం! టీ20 వరల్డ్ కప్ 2026 సాంగ్ వచ్చేసింది నేషనల్ కబడ్డీలో విజేతగా హర్యానా టీమిండియా ఘన విజయం బీసీసీఐతో గూగుల్ ఏఐ ఒప్పందం వరుసగా 6 మ్యాచులు గెలిచిన ఏకైక జట్టు విరాట్ కోహ్లీ సరికొత్త రికార్డు

Sports : सैंटनर सहित चार खिलाड़ियों के बिना उतरेगी न्यूजीलैंड

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: August 27, 2025 • 11:50 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

क्राइस्टचर्च । न्यूजीलैंड की टीम को ऑस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ अक्टूबर की शुरुआत में होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज से पहले ही करारा झटका लगा है। इस सीरीज में उसे कप्तान मिचेल सैंटनर सहित चार खिलाड़ियों के बिना ही उतरना पड़ेगा।

सैंटनर की सर्जरी, फिट होना मुश्किल

सैंटनर को सर्जरी करानी है और ऐसे में सीरीज से पहले उनका फिट होना संभव नहीं है। उन्हें सर्जरी के बाद उबरने में लगभग एक महीने का समय लगेगा। वह कमर दर्द के कारण “द हंड्रेड लीग” (The Hundred League) से बीच में ही स्वदेश लौट आए थे। हालांकि कोच का कहना है कि अगर सैंटनर सीरीज से पहले फिट हो जाते हैं तो उन्हें मौका दिया जाएगा।

ओराउरके तीन महीने बाहर

तेज गेंदबाज विल ओराउरके भी करीब तीन महीनों के लिए खेल से दूर रहेंगे। वह कमर के नीचे स्ट्रेस फ्रैक्चर से जूझ रहे हैं। यह चोट उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान लगी थी। ओराउरके अब सिर्फ ऑस्ट्रेलिया ही नहीं बल्कि इंग्लैंड और वेस्टइंडीज (West Indies) के खिलाफ घरेलू सीरीज से भी बाहर रहेंगे।

फिलिप्स और फिन एलेन भी बाहर

इसके अलावा ग्लेन फिलिप्स और फिन एलेन भी टी20 सीरीज से बाहर रहेंगे। फिलिप्स को ग्रोइन इंजरी है, जबकि एलेन को अपने दाएं पैर की सर्जरी करानी पड़ी है। ऐसे में दोनों खिलाड़ियों का ऑस्ट्रेलिया सीरीज में खेलना असंभव है

क्या मिशेल सेंटनर एक भारतीय है?

मिशेल जोसेफ सैंटनर (जन्म 5 फ़रवरी 1992) न्यूज़ीलैंड के एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और सीमित ओवरों के क्रिकेट में न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम के वर्तमान कप्तान हैं। घरेलू स्तर पर, वह नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स क्रिकेट टीम के लिए खेलते हैं।


मिशेल सेंटनर की गेंदबाजी कितनी तेज है?

बाएं हाथ के स्पिनर की निर्णायक भूमिका मिशेल सैंटनर के हाथों में है, जो उड़ान के साथ-साथ ड्रिफ्ट पर भी निर्भर करते हैं और सटीकता के लिए प्रयास करते हैं। 82.90 किमी/घंटा की औसत गति से गेंदबाजी करते हुए, वह अपनी गति को समायोजित करके बल्लेबाजों को चकमा देने में सक्षम हैं।

Read More :

# Breaking News in hindi # Latest news # Sports news # West Indies news #Australia news #Hindi News

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.