Latest Hindi News : Sport-पांड्या और शुभमन दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज में वापसी करेंगे

By Anuj Kumar | Updated: December 8, 2025 • 1:10 PM

मुम्बई । ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubhman Gill) 9 दिसंबर से शुरू हो रही पांच मैचों की टी20 सीरीज में खेलने के लिए तैयार हैं। पांड्या (Pandya) लंबे समय बाद इस सीरीज से वापसी करेंगे। वह फिटनेस की वजह से पिछले काफी समय से टीम से बाहर थे।

शुभमन गिल पूरी तरह फिट

उपकप्तान शुभमन गिल भी इस सीरीज में वापसी करेंगे। टेस्ट सीरीज में गर्दन में अकड़न के कारण टीम से बाहर रहने वाले शुभमन अब पूरी तरह फिट हैं। टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने भी पुष्टि की कि शुभमन पूरी तरह से खेलने के लिए तैयार हैं।

शुभमन और पांड्या के प्रदर्शन पर निगाह

शुभमन पिछले कुछ समय में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। उन्होंने 12 पारियों में केवल 259 रन बनाये हैं, औसत 28.77। पांड्या ने सितंबर 2025 में एशिया कप के दौरान अंतिम बार टी20I खेला था। दोनों का लक्ष्य इस सीरीज में बेहतर प्रदर्शन कर लय हासिल करना रहेगा

अन्य पढ़ें: केरल अभिनेत्री रेप केस: दिलीप बरी, 1 से 6 आरोपी दोषी करार…

अन्य पढ़ें: 20 लाख की FD हड़पने के लिए हत्या: 3 दोस्तों पर केस

टी20 टीम की पूरी सूची

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर

हार्दिक पांड्या किस गांव का है?

हार्दिक पांड्या का जन्म गुजरात के सूरत (Surat) शहर के पास चोर्यासी (Choryasi) गांव में हुआ था, लेकिन उनके पिता ने बेहतर क्रिकेट सुविधाओं के लिए उन्हें और उनके भाई क्रुणाल को वडोदरा (Vadodara) में शिफ्ट कर दिया, और वडोदरा ही अब उनका गृहनगर (Home Town) और मुख्य निवास स्थान बन गया है.  

Read More :

# Gautam Gambhir News #Breaking News in Hindi #Hardik Pandya News #Hindi News #Kerala news #Latest news #Shubhman Gill news