గుజరాత్‌పై ఢిల్లీ ఘనవిజయం.. ఫైనల్లో ఆర్సీబీతో ఢీ టీమిండియా ప్లేయింగ్ 11 ప్రకటించిన చాహల్ టీ20 వరల్డ్ కప్ లో పాల్గొంటున్న జట్లన్నీ ప్రమాదకరమైనవే: ధోనీ పాక్ డ్రామా’ క్రికెట్‌కు నష్టం, ఐపీఎల్‌కే లాభం లలిత్ మోదీ సంచలనం! టీ20 వరల్డ్ కప్ 2026 సాంగ్ వచ్చేసింది నేషనల్ కబడ్డీలో విజేతగా హర్యానా టీమిండియా ఘన విజయం బీసీసీఐతో గూగుల్ ఏఐ ఒప్పందం వరుసగా 6 మ్యాచులు గెలిచిన ఏకైక జట్టు విరాట్ కోహ్లీ సరికొత్త రికార్డు గుజరాత్‌పై ఢిల్లీ ఘనవిజయం.. ఫైనల్లో ఆర్సీబీతో ఢీ టీమిండియా ప్లేయింగ్ 11 ప్రకటించిన చాహల్ టీ20 వరల్డ్ కప్ లో పాల్గొంటున్న జట్లన్నీ ప్రమాదకరమైనవే: ధోనీ పాక్ డ్రామా’ క్రికెట్‌కు నష్టం, ఐపీఎల్‌కే లాభం లలిత్ మోదీ సంచలనం! టీ20 వరల్డ్ కప్ 2026 సాంగ్ వచ్చేసింది నేషనల్ కబడ్డీలో విజేతగా హర్యానా టీమిండియా ఘన విజయం బీసీసీఐతో గూగుల్ ఏఐ ఒప్పందం వరుసగా 6 మ్యాచులు గెలిచిన ఏకైక జట్టు విరాట్ కోహ్లీ సరికొత్త రికార్డు

Latest Hindi News Sports : भारतीय टीम के हाथ नहीं मिलाने से भड़का पीसीबी

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: September 15, 2025 • 1:54 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

दुबई । भारतीय क्रिकेट टीम ने यहां हुए एशिया कप (Asia Cup) 2025 मैच में पाकिस्तान टीम (Pakistan Team) को एकतरफा मुकाबले में सात विकेट से हराने के बाद उससे हाथ भी नहीं मिलाया जिससे पाक बोखलाया हुआ है। इस प्रकार भारतीय टीम ने पाक को एक कड़ा संदेश भी दिया है कि आतंकवाद सहन नहीं किया जाएगा।

मैच के दौरान भी पाक खिलाड़ियों से दूरी

इस मैच के दौरान कई अवसरों पर पाक खिलाड़ियों ने हाथ मिलाने और खेल भावना दिखाने के प्रयास किये पर भारतीय टीम ने उसे अनदेखा कर दिया। इसी कारण टॉस के समय ही कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाक कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया। पूरे मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने पाक से दूरी बनाये रखी।

जीत के बाद ड्रेसिंग रूम लौटे भारतीय खिलाड़ी

भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार (Surya Kumar) और शिवम दुबे विजयी शॉट लगाकर पाक खिलाड़ियों को नजरअंदाज करते हुए बिना हाथ मिलाये ही सीधे ड्रेसिंग रूम की ओर बढ़ गए। इससे पाक खिलाड़ी उन्हें जीत के बाद वापस जाते हुए देखते रहे।

पीसीबी ने आईसीसी से की शिकायत

इस मामले को पाक बोर्ड पीसीबी ने अपने खिलाड़ियों की बेइज्जती मानते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से भी शिकायत की है। पीसीबी के टीम मैनेजर ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) और भारतीय टीम के रवैये पर नाराजगी जतायी है। वहीं भारतीय टीम का इस प्रकार का व्यवहार स्वाभाविक था क्योंकि मैच से पहले ही टीम पाक की आतंक घटनाओं से रोष में थी।

शहीदों को समर्पित की जीत

यह कदम पहलगाम आतंकी हमले में शहीदों को श्रद्धांजलि और पाकिस्तान को करारा जवाब देने के तौर पर लिया गया। मैच के बाद कप्तान सूर्यकुमार ने पत्रकार वार्ता में ये जीत “पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों” को समर्पित की और सशस्त्र बलों के ऑपरेशन सिंदूर के लिए आभार जताया।

पाकिस्तानी पूर्व खिलाड़ियों की नाराजगी

वहीं पाक के पूर्व क्रिकेटरों ने इस मामले में नाराजगी जतायी है। उसके पूर्व क्रिकेटरों बासित अली, कामरान अकमल और राशिद लतीफ ने भारतीय टीम के इस कदम को “क्रिकेट भावना के खिलाफ” बताया है। राशिद लतीफ ने कहा कि आईसीसी को ये मामला क्यों नहीं दिख रहा है। वहीं भारत में सभी ने टीम के इस रवैये को सही करार देते हुए कहा कि क्रिकेट खेलना अलग बात है पर आतंक घटनाओं में शामिल देश के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया जा सकता है।

Read More :

# Latest news # Pakistan team news #Asia Cup news #Breaking News in Hindi #Hindi News #ICC news #Pakistani news #PCB news #Surya Kumar news

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.