గుజరాత్‌పై ఢిల్లీ ఘనవిజయం.. ఫైనల్లో ఆర్సీబీతో ఢీ టీమిండియా ప్లేయింగ్ 11 ప్రకటించిన చాహల్ టీ20 వరల్డ్ కప్ లో పాల్గొంటున్న జట్లన్నీ ప్రమాదకరమైనవే: ధోనీ పాక్ డ్రామా’ క్రికెట్‌కు నష్టం, ఐపీఎల్‌కే లాభం లలిత్ మోదీ సంచలనం! టీ20 వరల్డ్ కప్ 2026 సాంగ్ వచ్చేసింది నేషనల్ కబడ్డీలో విజేతగా హర్యానా టీమిండియా ఘన విజయం బీసీసీఐతో గూగుల్ ఏఐ ఒప్పందం వరుసగా 6 మ్యాచులు గెలిచిన ఏకైక జట్టు విరాట్ కోహ్లీ సరికొత్త రికార్డు గుజరాత్‌పై ఢిల్లీ ఘనవిజయం.. ఫైనల్లో ఆర్సీబీతో ఢీ టీమిండియా ప్లేయింగ్ 11 ప్రకటించిన చాహల్ టీ20 వరల్డ్ కప్ లో పాల్గొంటున్న జట్లన్నీ ప్రమాదకరమైనవే: ధోనీ పాక్ డ్రామా’ క్రికెట్‌కు నష్టం, ఐపీఎల్‌కే లాభం లలిత్ మోదీ సంచలనం! టీ20 వరల్డ్ కప్ 2026 సాంగ్ వచ్చేసింది నేషనల్ కబడ్డీలో విజేతగా హర్యానా టీమిండియా ఘన విజయం బీసీసీఐతో గూగుల్ ఏఐ ఒప్పందం వరుసగా 6 మ్యాచులు గెలిచిన ఏకైక జట్టు విరాట్ కోహ్లీ సరికొత్త రికార్డు

IPL 2025: मुंबई-पंजाब के बीच क्वालिफायर-2 हुआ रद्द

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: May 31, 2025 • 11:12 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

तो कौन खेलेगा फाइनल?

आईपीएल 2025 का क्वालिफायर-2 मैच मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स की टीमों के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले को जीतने वाली टीम फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी।

आईपीएल 2025 में प्लेऑफ स्टेज अपने चरम पर है, और सभी की नजरें 1 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले क्वालिफायर-2 मुकाबले पर टिकी हैं, जहां मुंबई इंडियंस का सामना पंजाब किंग्स से होगा. यह मुकाबला फाइनल में जगह बनाने के लिए बेहद अहम है, जहां विजेता का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा, जो पहले ही क्वालिफायर-1 में पंजाब किंग्स को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है. लेकिन अगर बारिश या किसी और वजह से यह क्वालिफायर-2 मुकाबला रद्द हो जाता है, तो फाइनल में कौन सी टीम खेलेगी? आइए जानते हैं।

मैच हुआ रद्द तो कौन खेलेगा फाइनल?

आईपीएल 2025 के प्लेऑफ फॉर्मेट के मुताबिक, लीग स्टेज के अंत में टॉप चार टीमें प्लेऑफ में पहुंचती हैं. टॉप दो टीमें (पंजाब किंग्स और आरसीबी) क्वालिफायर-1 में भिड़ती हैं, जिसमें विजेता सीधे फाइनल में जाता है. तीसरे और चौथे स्थान की टीमें (गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस) एलिमिनेटर में खेलती हैं, और उसका विजेता क्वालिफायर-1 की हारी हुई टीम के खिलाफ क्वालिफायर-2 खेलता है. क्वालिफायर-2 का विजेता फाइनल में क्वालिफायर-1 के विजेता से भिड़ता है. इस सीजन में, पंजाब किंग्स ने लीग स्टेज में 21 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया, जबकि आरसीबी भी 21 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही. वहीं, मुंबई इंडियंस ने एलिमिनेटर में गुजरात टाइटंस को हराकर क्वालिफायर-2 में जगह बनाई है।

आईपीएल नियमों के मुताबिक, अगर क्वालिफायर-2 मुकाबला बारिश या किसी और वजह से रद्द हो जाता है और रिजर्व डे पर भी मैच संभव नहीं होता है, तो लीग स्टेज में बेहतर रैंकिंग वाली टीम को फाइनल में जगह मिलती है. इस मामले में, पंजाब किंग्स, जो लीग स्टेज में 21 अंकों और बेहतर नेट रन रेट (+0.376) के साथ पहले स्थान पर थी, वो फाइनल में जगह बनाएगी. इसका मतलब है कि पंजाब किंग्स फाइनल में आरसीबी के खिलाफ खेलेगी।

हर हाल में नतीजा निकालने की होगी कोशिश

पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाने वाला ये मैच काफी अहम है. ऐसे में हर हाल में इस मुकाबले का नतीजा निकालने की कोशिश होगी, जिसके लिए रिजर्व डे भी रखा गया है. अगर मुकाबले वाले दिन खेल पूरा नहीं होता है तो दूसरे दिन भी मैच खेला जाएगा. रिजर्व डे पर मैच वहीं से शुरू होगा जहां पर रोका गया होगा. हालांकि मैच का नतीजा निकालने के लिए कम से कम 5-5 ओवर का खेल होना जरूरी है।

Read more: IPL 2025: फिल साल्ट आईपीएल में तीसरे सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले

#ipl 2025 Breaking News In Hindi Headlines in Hindi Hindi News Hindi News Headlines Hindi News Live Hindi Samachar hindi Vaartha Latest news in Hindi News in Hindi today hindi vaartha news today news ताज़ा ख़बर ब्रेकिंग न्यूज़ हिन्दी समाचार

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.