గుజరాత్‌పై ఢిల్లీ ఘనవిజయం.. ఫైనల్లో ఆర్సీబీతో ఢీ టీమిండియా ప్లేయింగ్ 11 ప్రకటించిన చాహల్ టీ20 వరల్డ్ కప్ లో పాల్గొంటున్న జట్లన్నీ ప్రమాదకరమైనవే: ధోనీ పాక్ డ్రామా’ క్రికెట్‌కు నష్టం, ఐపీఎల్‌కే లాభం లలిత్ మోదీ సంచలనం! టీ20 వరల్డ్ కప్ 2026 సాంగ్ వచ్చేసింది నేషనల్ కబడ్డీలో విజేతగా హర్యానా టీమిండియా ఘన విజయం బీసీసీఐతో గూగుల్ ఏఐ ఒప్పందం వరుసగా 6 మ్యాచులు గెలిచిన ఏకైక జట్టు విరాట్ కోహ్లీ సరికొత్త రికార్డు గుజరాత్‌పై ఢిల్లీ ఘనవిజయం.. ఫైనల్లో ఆర్సీబీతో ఢీ టీమిండియా ప్లేయింగ్ 11 ప్రకటించిన చాహల్ టీ20 వరల్డ్ కప్ లో పాల్గొంటున్న జట్లన్నీ ప్రమాదకరమైనవే: ధోనీ పాక్ డ్రామా’ క్రికెట్‌కు నష్టం, ఐపీఎల్‌కే లాభం లలిత్ మోదీ సంచలనం! టీ20 వరల్డ్ కప్ 2026 సాంగ్ వచ్చేసింది నేషనల్ కబడ్డీలో విజేతగా హర్యానా టీమిండియా ఘన విజయం బీసీసీఐతో గూగుల్ ఏఐ ఒప్పందం వరుసగా 6 మ్యాచులు గెలిచిన ఏకైక జట్టు విరాట్ కోహ్లీ సరికొత్త రికార్డు

Charkhi-Dadri: विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में रचना परमार ने रचा इतिहास

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: August 1, 2025 • 4:30 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

स्वर्ण पदक जीतकर किया देश का नाम रोशन

Charkhi-Dadri: चरखी दादरी (Charkhi-Dadri) की बेटी रचना परमार ने विश्व कुश्ती (Wrestling) चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह उपलब्धि भारत के लिए गर्व का क्षण है। रचना ने प्रतियोगिता के दौरान सभी मुकाबले पूरी मजबूती और आत्मविश्वास के साथ लड़े। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वियों को तकनीकी दांव-पेंचों और दमदार कुश्ती से पराजित किया

ग्रीस में आयोजित विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में बौंदखुर्द निवासी होनहार युवा पहलवान रचना ने सराहनीय प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता है। 43 किलोग्राम भारवर्ग में रचना ने यह उपलब्धि हासिल की है। हाल ही में भारतीय कुश्ती फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण भी बौंद में आयोजित कार्यक्रम में रचना परमार को सम्मानित करने पहुंचे थे।

बता दें कि रचना परमार कुश्ती के क्षेत्र में लगातार उम्दा प्रदर्शन कर रही हैं। हाल ही में ग्रीस में आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने अपने स्वर्णिम प्रदर्शन को फिर से दोहराया। विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में रचना ने यूएससए, कनाडा, चीना और मिस्र देश की पहलवान को पटकनी दी।

चैंपनिपनशिप में रचना परमार का खिताबी मुकाबला चीन ही पहलवान से हुआ और इसके मुकाबले को उन्होंने 3-0 के अंतर से अपने नाम किया। वहीं, रचना की उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल है और परिजनों को बधाई देने के लिए लोग घर पहुंच रहे हैं। वीरवार रात हुए निर्णायक मुकाबले को परिजनों ने घर पर ग्रामीणों ने साथ देखा और रचना के पदक जीतते ही खुशी से झूम उठे। ग्रामीणों ने रचना के परिजनों का मुंह मीठा कराते हुए बेटी की शानदार उपलब्धि पर बधाई दी और खुशी में पटाखे भी फोड़े।

बेटी से ओलंपिक पदक की आस: अजीत सिंह

बेटी की स्वर्णिम सफलता से पिता अजीत सिंह गदगद हैं। उनका कहना है कि रचना से आने वाले समय में ओलंपिक पदक की आस है। पूरी उम्मीद है कि वो परिजनों समेत देशवासियों की आस और अपने सपने को साकार करेगी।

कुश्ती का इतिहास क्या है?

ऐसा माना जाता है कि कुश्ती वैश्विक स्तर पर मार्शल आर्ट के रूप में 7000 ईसा पूर्व से अस्तित्व में है। भारत में कुश्ती प्राचीन काल से मशहूर है। भारत में कुश्ती के प्रारंभिक रूप को ‘मल्ल-युद्ध’ (हाथों से मुकाबला) के रूप में जाना जाता था और इससे जुड़ी कई कहानियां रामायण और महाभारत जैसे प्राचीन महाकाव्यों में मिल जाएंगी।

भारत में कुश्ती का आविष्कार किसने किया था?

इसे मुगल साम्राज्य में फ़ारसी कोष्टी पहलवानी और स्थानीय भारतीय मल्ल-युद्ध के प्रभावों को मिलाकर विकसित किया गया था। पहलवानी और कुश्ती शब्द फ़ारसी शब्दों पहलवानी (वीर) और कोष्टी (कुश्ती, शाब्दिक रूप से “कुश्ती”) से उत्पन्न हुए हैं।

अन्य पढ़ें: Sports : वुशु स्टेट चैंपियनशिप में तीन भाइयों ने जीते मेडल

#BreakingNews #CharkhiDadriHeroine #GoldMedalist #HindiNews #LatestNews #PrideOfIndia #RachnaParmar #WorldWrestlingChampion

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.