IPL-राहुल की नजर बड़े रिकॉर्ड पर, आईपीएल में डिविलियर्स और उथप्पा को पछाड़ सकते हैं

By Anuj Kumar | Updated: March 26, 2026 • 12:04 PM

नई दिल्ली । इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इस सत्र में दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल (Batsman KL Rahul) के पास एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का सुनहरा मौका है। राहुल इस सीजन में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में बड़ा उछाल ले सकते हैं।

बस कुछ बाउंड्री दूर रिकॉर्ड

राहुल अभी 145 मैचों में 660 बाउंड्री के साथ नौवें स्थान पर हैं। उन्होंने अब तक 452 चौके और 208 छक्के लगाए हैं। इस सीजन में राहुल को एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए केवल 5 और रॉबिन उथप्पा को पीछे छोड़ने के लिए 4 बाउंड्री की जरूरत है।

डिविलियर्स और उथप्पा के आंकड़े

एबी डिविलियर्स ने 184 आईपीएल मैचों में 664 बाउंड्री लगाई हैं, जिसमें 413 चौके और 251 छक्के शामिल हैं। उन्होंने दिल्ली और आरसीबी की ओर से खेलते हुए यह उपलब्धि हासिल की। हीं रॉबिन उथप्पा ने 205 मुकाबलों में 663 बाउंड्री लगाई हैं। उनके नाम 481 चौके और 182 छक्के दर्ज हैं। उथप्पा चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स सहित कई टीमों का हिस्सा रहे हैं।

अन्य पढ़े: BJP : गांवों में जाकर कांग्रेस सरकार की कमियों का खुलासा करें – राव

टॉप पर कोहली, पीछे बड़े नाम

आईपीएल में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है, जिन्होंने 1062 बाउंड्री लगाई हैं।दूसरे स्थान पर रोहित शर्मा (942 बाउंड्री) हैं, जबकि शिखर धवन 920 बाउंड्री के साथ तीसरे स्थान पर हैं। इसके अलावा डेविड वार्नर भी 899 बाउंड्री के साथ शीर्ष खिलाड़ियों में शामिल हैं।

इस सीजन राहुल पर रहेंगी नजरें

आने वाले आईपीएल सत्र में राहुल के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहेंगी। अगर वह अपनी लय बरकरार रखते हैं, तो न सिर्फ वह बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं बल्कि इस सूची में और ऊपर भी पहुंच सकते हैं।

Read More :

# Paper Hindi News #AB de Villiers News #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News #Hindi News Paper #HindiNews #IPL news #Latest news #LatestNews Batsman KL Rahul News latestnews trendingnews