नई दिल्ली । ऑलराउंडर हर्षित राणा को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम (India Cricket Team) के मुख्य कोच गौतम गंभीर पिछले काफी समय से निशाने पर रहे हैं। कई पूर्व क्रिकेटरों का कहना है कि गंभीर के कारण ही हर्षित को टीम में जगह मिल रही है जबकि उनसे बेहतर प्रदर्शन वाले खिलाड़ी बाहर हैं। हर्षित ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रांची में हुए पहले एकदिवसीय में तीन विकेट लिए थे।
संदीप शर्मा ने समझाया राणा को अवसर मिलने का कारण
पूर्व तेज गेंदबाज संदीप शर्मा (Sandeep Sharma) ने बताया कि हर्षित जैसे खिलाड़ियों को क्यों इतने अधिक अवसर मिलते हैं। उन्होंने कहा कि हर्षित का चयन वर्तमान प्रदर्शन पर नहीं, बल्कि भविष्य की योजनाओं को देखते हुए हुआ है। एक बार जब चयनकर्ता किसी खिलाड़ी में कोई विशेष खूबी पहचान लेते हैं, तो उस खिलाड़ी को उसके कौशल को परिपक्व होने का समय देते हुए पर्याप्त मौके दिए जाते हैं।
हर्षित राणा की विशेषताएं
संदीप ने कहा, “वह 140 से ज़्यादा की गति से गेंदबाजी करता है, उसकी लंबाई अच्छी है और वह काफी मजबूत है। ऐसे में अगर आप उसके साथ कुछ साल काम करें, तो वह बहुत अच्छा गेंदबाज बन सकता है।” उन्होंने बताया कि तेज गेंदबाजों को तैयार करना हमेशा जोखिम भरा होता है, लेकिन चयनकर्ता जानबूझकर यह जोखिम उठाते हैं।
कप्तान और उपकप्तान ने भी दी सराहना
कप्तान शुभमन गिल और उपकप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Ayyar) के चोटिल होने के कारण कप्तानी कर रहे केएल राहुल ने भी राणा की गेंदबाजी की तारीफ की और कहा कि उसमें कुछ विशेष है। उन्होंने कहा, “हमें उसमें काफी संभावनाएं नजर आती हैं।”
Read More :