India vs South africa : मिलर का तूफान, भारत के सामने 188 रन का लक्ष्य

Read Time:  1 min
India vs South africa
India vs South africa
FONT SIZE
GET APP

India vs South africa : टी20 विश्व कप के सुपर-8 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत के सामने 188 रन का मजबूत लक्ष्य रखा। डेविड मिलर (63), डेवाल्ड ब्रेविस (45) और ट्रिस्टन स्टब्स (44*) की शानदार पारियों की बदौलत टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 187 रन बनाए। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह (3/15) ने शानदार गेंदबाजी की, लेकिन अन्य गेंदबाज महंगे साबित हुए।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत खराब रही। बुमराह और अर्शदीप सिंह ने 20 रन पर ही तीन विकेट झटक दिए। डी कॉक, मार्करम और रिकेल्टन सस्ते में आउट हो गए।

अन्य पढ़े: Bengaluru : बेंगलुरु में महिला टेक्नीशियन की हत्या का सनसनीखेज मामला

इसके बाद ब्रेविस और मिलर ने पारी संभाली और (India vs South africa) चौथे विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। ब्रेविस के आउट होने के बाद मिलर और स्टब्स ने तेजी से रन जोड़े।

मिलर ने 35 गेंदों में 63 रन बनाकर स्कोर को मजबूती दी, जबकि स्टब्स ने तेज 44 रन बनाकर टीम को 180 के पार पहुंचाया। बुमराह और अर्शदीप ने अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन बाकी गेंदबाजों ने ज्यादा रन खर्च किए।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

Sai Kiran

लेखक परिचय

Sai Kiran

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।