గుజరాత్‌పై ఢిల్లీ ఘనవిజయం.. ఫైనల్లో ఆర్సీబీతో ఢీ టీమిండియా ప్లేయింగ్ 11 ప్రకటించిన చాహల్ టీ20 వరల్డ్ కప్ లో పాల్గొంటున్న జట్లన్నీ ప్రమాదకరమైనవే: ధోనీ పాక్ డ్రామా’ క్రికెట్‌కు నష్టం, ఐపీఎల్‌కే లాభం లలిత్ మోదీ సంచలనం! టీ20 వరల్డ్ కప్ 2026 సాంగ్ వచ్చేసింది నేషనల్ కబడ్డీలో విజేతగా హర్యానా టీమిండియా ఘన విజయం బీసీసీఐతో గూగుల్ ఏఐ ఒప్పందం వరుసగా 6 మ్యాచులు గెలిచిన ఏకైక జట్టు విరాట్ కోహ్లీ సరికొత్త రికార్డు గుజరాత్‌పై ఢిల్లీ ఘనవిజయం.. ఫైనల్లో ఆర్సీబీతో ఢీ టీమిండియా ప్లేయింగ్ 11 ప్రకటించిన చాహల్ టీ20 వరల్డ్ కప్ లో పాల్గొంటున్న జట్లన్నీ ప్రమాదకరమైనవే: ధోనీ పాక్ డ్రామా’ క్రికెట్‌కు నష్టం, ఐపీఎల్‌కే లాభం లలిత్ మోదీ సంచలనం! టీ20 వరల్డ్ కప్ 2026 సాంగ్ వచ్చేసింది నేషనల్ కబడ్డీలో విజేతగా హర్యానా టీమిండియా ఘన విజయం బీసీసీఐతో గూగుల్ ఏఐ ఒప్పందం వరుసగా 6 మ్యాచులు గెలిచిన ఏకైక జట్టు విరాట్ కోహ్లీ సరికొత్త రికార్డు

Sports : आईपीएल 2025 में आरसीबी ने रचा इतिहास

Author Icon By digital
Updated: June 3, 2025 • 11:49 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

फाइनल में आरसीबी ने पंजाब को 6 रन से हरा दिया

आईपीएल 2025 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने जीत लिया है। 18 साल का इंतजार खत्म हो चुका है। आखिरकार विराट कोहली भी चैंपियन बन गए हैं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में आरसीबी ने पंजाब को छह रन से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 190 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब की टीम सात विकेट पर 184 रन ही बना सकी।

आईपीएल चैंपियन बनने वाली आठवीं टीम आरसीबी

आरसीबी आईपीएल चैंपियन बनने वाली आठवीं टीम है। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, डेक्कन चार्जर्स, मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम चैंपियन बन चुकी हैं। बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 190 रन बनाए। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु की शुरुआत खराब रही थी। फिल सॉल्ट नौ गेंद में दो चौके और एक छक्के की मदद से 16 रन बनाकर आउट हुए थे। उन्हें जेमीसन ने आउट किया था। इसके बाद विराट कोहली ने मयंक अग्रवाल के साथ पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन मयंक बड़े शॉट के चक्कर में आउट हो गए।

अजमतुल्लाह का शिकार बने विराट

वह 18 गेंद में दो चौके और एक छक्के की मदद से 24 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रजत पाटीदार 16 गेंद में 26 रन बनाकर पवेलियन चलते बने। विराट ने लिविंगस्टोन के साथ 36 रन की साझेदारी निभाई। विराट 35 गेंद पर तीन चौके की मदद से 43 रन बनाकर अजमतुल्लाह का शिकार बने। जितेश शर्मा ने आतिशी पारी खेली, लेकिन बड़े शॉट के चक्कर में वह विजयकुमार की गेंद पर बोल्ड हुए। जितेश ने 10 गेंद में दो चौके और दो छक्के की मदद से 24 रन की पारी खेली। आखिरी ओवर में अर्शदीप ने तीन विकेट झटकाए।

अर्शदीप और जेमीसन ने लिए तीन-तीन विकेट

उन्होंने 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर रोमारियो शेफर्ड (17 रन), चौथी गेंद पर क्रुणाल पांड्या (4 रन) और भुवनेश्वर कुमार (1 रन) के विकेट लिए। पंजाब की ओर से अर्शदीप और जेमीसन ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं, अजमतुल्ला ओमरजई, विजयकुमार विषाक और युजवेंद्र चहल को एक-एक विकेट मिला।

# Paper Hindi News #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper #IPL Final breakingnews IPL 2025 latestnews RCB trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.