कोलकाता के घरेलू मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रनों से हराकर सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की। अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड की विस्फोटक शुरुआत के बाद हेनरिक क्लासेन के अर्धशतक ने टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। 227 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए KKR की टीम 16वें ओवर में ही 161 रन पर सिमट गई।सनराइजर्स हैदराबाद, जिसे पहले मुकाबले में (RCB) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, ने जोरदार वापसी की है। वहीं, (KKR) की टीम लगातार दो हार के बाद अभी भी जीत की तलाश में है।
ओपनर्स ने रखी मजबूत नींव
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद को ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा ने तेज शुरुआत दिलाई। दोनों ने मिलकर शुरुआती ओवरों में ही KKR के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। तीन ओवर में टीम का स्कोर 43/0 पहुंच गया। खास तौर पर वैभव अरोड़ा के एक ओवर में 21 रन बटोरकर दोनों बल्लेबाजों ने मैच का रुख अपने पक्ष में कर लिया।
चक्रवर्ती के ओवर में 25 रन, मैच का टर्निंग पॉइंट
पांचवें ओवर में अभिषेक शर्मा ने स्पिनर वरुण चक्रवर्ती पर हमला बोलते हुए एक ही ओवर में 25 रन जड़ दिए। यह T20 क्रिकेट में चक्रवर्ती के करियर का सबसे महंगा ओवर रहा। इस आक्रामक बल्लेबाजी की बदौलत हैदराबाद ने सिर्फ 5 ओवर में 71/0 का स्कोर बना लिया और KKR पूरी तरह दबाव में आ गई।
हेड की ताबड़तोड़ पारी, फिर गिरे विकेट
ट्रैविस हेड ने 21 गेंदों में 46 रन की तेज पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल थे। हालांकि, कार्तिक त्यागी ने उन्हें आउट कर 82 रन की ओपनिंग साझेदारी को तोड़ा। पावरप्ले के अंत तक SRH का स्कोर 84/1 था, लेकिन इसके बाद टीम ने जल्दी-जल्दी कुछ विकेट गंवा दिए।
क्लासेन और नीतीश ने संभाली पारी
मध्यक्रम में हेनरिक क्लासेन और नीतीश कुमार रेड्डी ने पारी को संभाला। दोनों ने मिलकर टीम को मुश्किल हालात से बाहर निकाला। नीतीश रेड्डी ने 24 गेंदों पर 39 रन बनाए, जबकि क्लासेन ने 35 गेंदों में 52 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। दोनों की साझेदारी ने टीम को बड़े स्कोर की ओर पहुंचाया।
अन्य पढ़े: इरफान पठान का बयान, दिल्ली को जीत दिलाने अक्षर पटेल को निरंतरता बनाए रखनी होगी
226 का मजबूत स्कोर, KKR पर दबाव
आखिरी ओवरों में कुछ विकेट गिरने के बावजूद सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 226/8 का मजबूत स्कोर खड़ा किया। यह लक्ष्य KKR के लिए काफी चुनौतीपूर्ण साबित हुआ।
Read More :