मुंबई । भारतीय टी20 क्रिकेट टीम 2026 विश्वकप में सूर्यकुमार यादव (Surya Kumar Yadav) की कप्तानी में उतरेगी। सूर्यकुमार 2024 में विश्वकप विजेता भारतीय टीम (India Team) में शामिल थे, हालांकि तब टीम की कप्तानी रोहित शर्मा के पास थी। ऐसे में अब सूर्यकुमार अपनी कप्तानी में टीम को खिताब जिताने के इरादे से उतरेंगे।
फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ने की इच्छा
सूर्यकुमार चाहते हैं कि इस टूर्नामेंट के फाइनल में भारतीय टीम का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से हो, जिसमें उसे हराकर अहमदाबाद के मैदान पर 2023 एकदिवसीय विश्वकप की हार का बदला लिया जा सके।
टी20 विश्वकप 2026 का ग्रुप विभाजन
भारतीय टीम को 2026 टी20 विश्व कप के लिए पाकिस्तान, अमेरिका, नीदरलैंड (Nederland) और नामीबिया के साथ ग्रुप ए में रखा गया है, जबकि ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंका, आयरलैंड, जिम्बाब्वे और ओमान के साथ ग्रुप बी में जगह मिली है।
पिछले मुकाबलों में भारत का दबदबा
भारत ने पिछले टी20 विश्व कप के सुपर-8 मैच में ऑस्ट्रेलिया को 24 रन से हराया था और इस साल चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में भी चार विकेट से पराजित किया था। हालांकि ये मैच अलग मैदानों पर खेले गए थे।
अहमदाबाद में फाइनल खेलने की इच्छा
जब सूर्या से पूछा गया कि अगले साल के टी20 विश्वकप फाइनल में वह किस टीम का सामना करना चाहेंगे, तो उन्होंने जवाब दिया—
‘‘अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया से।’’
हरमनप्रीत कौर ने भी समर्थन किया
भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी सूर्या की बात का समर्थन किया। उनकी टीम ने हाल ही के विश्व कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद खिताब जीता था।
उन्होंने कहा, ‘‘ऑस्ट्रेलिया ही वह टीम है जिसे हम हराना चाहते हैं, क्योंकि यह वह गेम है जो आपके साथ रहता है।’’
Read More :