Sports- कप्तानी में सूर्यकुमार यादव का कमाल, टी20 में बने सबसे सफल कप्तान

By Anuj Kumar | Updated: March 9, 2026 • 5:09 PM

मुंबई । टी20 विश्व कप में भारतीय टीम की खिताबी जीत के साथ ही (Suryakumar Yadav) ने एक नया कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। वह अब टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे सफल कप्तान बन गए हैं। एशिया कप और टी20 विश्व कप की ट्रॉफी जीतने वाले सूर्यकुमार यादव का जीत प्रतिशत इस प्रारूप में सबसे अधिक हो गया है। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान (Rohit Sharma) का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया है।

कप्तानी में बनाया नया रिकॉर्ड

अब तक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे बेहतर जीत प्रतिशत Rohit Sharma के नाम था, लेकिन टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतने के बाद Suryakumar Yadav इस मामले में सबसे आगे निकल गए हैं। सूर्यकुमार ने अब तक 52 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की है। इनमें से 42 मुकाबलों में टीम को जीत मिली, जबकि 8 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। दो मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला। इस तरह उनका बतौर कप्तान जीत प्रतिशत 80.77 हो गया है।

रोहित शर्मा का रिकॉर्ड टूटा

वहीं Rohit Sharma ने भारत की कप्तानी करते हुए 62 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में टीम का नेतृत्व किया था। इनमें से 50 मुकाबलों में भारत को जीत मिली थी, जबकि 12 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। उनका जीत प्रतिशत 80.65 रहा था।

Read Also :भारत की जीत पर भावुक हुए कप्तान सूर्यकुमार यादव, मिट्टी को माथे से लगाया

अन्य कप्तान भी सूची में शामिल

इस सूची में तीसरे स्थान पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान (Sarfraz Ahmed) हैं, जिनका जीत प्रतिशत 78.38 रहा। उन्होंने 37 मैचों में कप्तानी की, जिसमें से 29 में टीम को जीत मिली। चौथे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के Mitchell Marsh हैं, जिनका जीत प्रतिशत 69.23 है। उन्होंने 39 मैचों में से 27 मुकाबलों में टीम को जीत दिलाई है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान Graeme Smith का जीत प्रतिशत 66.67 है। उन्होंने 27 मैचों में कप्तानी की, जिनमें से 18 मैचों में उनकी टीम को जीत मिली। टी20 विश्व कप में भारत की जीत के साथ Suryakumar Yadav का यह रिकॉर्ड उन्हें इस प्रारूप के सबसे सफल कप्तानों में सबसे ऊपर ले आया है।

Read More :

# Mumbai news #Breaking News in Hindi #Graeme Smith News #Hindi News #Latest news #Mitchell Marsh News #Rohit Sharma News #Sarfraz Ahmed News #Surya Kumar Yadav news