T20 world cup final 2026 : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के फाइनल में पहुंचने से क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह है सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर भारत अब न्यूजीलैंड के खिलाफ खिताबी मुकाबले के लिए तैयार है।
यह फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा लेकिन इस मैदान से जुड़ी कुछ पुरानी यादों के कारण फैंस में थोड़ी चिंता भी दिखाई दे रही है।
इसी बीच दो भारतीय फैंस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वे स्टेडियम के बाहर नजर उतारते नजर आ रहे हैं ताकि टीम इंडिया के लिए सब कुछ अच्छा हो सके।
दरअसल 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में इसी अहमदाबाद मैदान पर भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था उस हार ने करोड़ों फैंस को निराश कर दिया था।
अन्य पढ़े: एक कैच से बदला मैच अक्षर पटेल से भारत की जीत
मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में भी भारत की एकमात्र (T20 world cup final 2026) हार इसी मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुई थी इसलिए इस मैदान को लेकर फैंस के बीच एक तरह का सेंटिमेंट बन गया है।
अब जब फाइनल मुकाबला भी इसी स्टेडियम में खेला जाना है तो फैंस की टेंशन बढ़ गई है हालांकि सभी को उम्मीद है कि इस बार टीम इंडिया जीत हासिल कर पुरानी यादों को बदल देगी।
फैंस का यह नजर उतारने वाला वीडियो भले ही मजाकिया लगे लेकिन इससे साफ है कि भारतीय समर्थक फाइनल में टीम इंडिया की जीत के लिए कितने उत्सुक हैं।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :