గుజరాత్‌పై ఢిల్లీ ఘనవిజయం.. ఫైనల్లో ఆర్సీబీతో ఢీ టీమిండియా ప్లేయింగ్ 11 ప్రకటించిన చాహల్ టీ20 వరల్డ్ కప్ లో పాల్గొంటున్న జట్లన్నీ ప్రమాదకరమైనవే: ధోనీ పాక్ డ్రామా’ క్రికెట్‌కు నష్టం, ఐపీఎల్‌కే లాభం లలిత్ మోదీ సంచలనం! టీ20 వరల్డ్ కప్ 2026 సాంగ్ వచ్చేసింది నేషనల్ కబడ్డీలో విజేతగా హర్యానా టీమిండియా ఘన విజయం బీసీసీఐతో గూగుల్ ఏఐ ఒప్పందం వరుసగా 6 మ్యాచులు గెలిచిన ఏకైక జట్టు విరాట్ కోహ్లీ సరికొత్త రికార్డు గుజరాత్‌పై ఢిల్లీ ఘనవిజయం.. ఫైనల్లో ఆర్సీబీతో ఢీ టీమిండియా ప్లేయింగ్ 11 ప్రకటించిన చాహల్ టీ20 వరల్డ్ కప్ లో పాల్గొంటున్న జట్లన్నీ ప్రమాదకరమైనవే: ధోనీ పాక్ డ్రామా’ క్రికెట్‌కు నష్టం, ఐపీఎల్‌కే లాభం లలిత్ మోదీ సంచలనం! టీ20 వరల్డ్ కప్ 2026 సాంగ్ వచ్చేసింది నేషనల్ కబడ్డీలో విజేతగా హర్యానా టీమిండియా ఘన విజయం బీసీసీఐతో గూగుల్ ఏఐ ఒప్పందం వరుసగా 6 మ్యాచులు గెలిచిన ఏకైక జట్టు విరాట్ కోహ్లీ సరికొత్త రికార్డు

Sports- 23 साल में कप्तानी संभालना सबसे बड़ी चुनौती थी- जेसन होल्डर

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: February 15, 2026 • 12:58 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

नई दिल्ली । वेस्टइंडीज (West Indies) के अनुभवी ऑलराउंडर जेसन होल्डर (Jeson Holder) ने अपने करियर से जुड़ा बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि 23 साल की उम्र में राष्ट्रीय टीम की कप्तानी संभालना उनके जीवन की सबसे कठिन परीक्षा थी।

कप्तानी सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं होती

होल्डर ने कहा कि शुरुआत में उन्हें लगा था कि कप्तानी केवल मैदान पर फैसले लेने तक सीमित होती है, लेकिन बाद में समझ आया कि इसके साथ चयन प्रक्रिया, प्रशासनिक दबाव और खिलाड़ियों को संभालने जैसी कई बड़ी जिम्मेदारियां भी जुड़ी होती हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि अगर पहले से इन चुनौतियों का अंदाजा होता, तो शायद इतनी कम उम्र में कप्तानी स्वीकार नहीं करते। हालांकि, इन्हीं मुश्किलों ने उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाया।

मैदान के बाहर की चुनौतियां ज्यादा कठिन

उन्होंने बताया कि असली दबाव मैदान के बाहर महसूस हुआ। खिलाड़ियों को साथ लेकर चलना, चयन को लेकर बातचीत, बोर्ड की अपेक्षाएं और लगातार होने वाली आलोचना उनके लिए मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण थी। इसके बावजूद उन्होंने धैर्य बनाए रखा और टीम में अनुशासन व आत्मविश्वास कायम रखने की कोशिश की।

2016 टी20 विश्व कप बना यादगार लम्हा

होल्डर ने 2016 में वेस्टइंडीज के आईसीसी टी20 विश्व कप (ICC T20 World Cup) जीत को अपने करियर का सबसे खास पल बताया। उन्होंने कहा कि उस समय टीम को कॉन्ट्रैक्ट विवाद और ड्रेस से जुड़े मसलों का सामना करना पड़ा था, लेकिन इन परिस्थितियों ने खिलाड़ियों को और एकजुट कर दिया। टीम ने मैदान पर प्रदर्शन के जरिए दुनिया को जवाब देने का फैसला किया।

अन्य पढ़े: बांग्लादेश में BNP लहर, तारिक की डबल जीत!

टी20 विश्व कप 2026 में फिर दिखी चमक

टी20 विश्व कप 2026 में जेसन होल्डर एक बार फिर शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। स्कॉटलैंड के खिलाफ उन्होंने तीन विकेट चटकाए, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ 17 गेंदों पर 33 रनों की तेज पारी खेली। वेस्टइंडीज ने अपने शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर टूर्नामेंट में मजबूत शुरुआत की है और अब टीम तीसरे टी20 विश्व खिताब की ओर कदम बढ़ा रही है।

Read More :

# Jeson Holder News # Team News #Breaking News in Hindi #Hindi News #ICC T20 Wolrd Cup News #Latest news #West Indies News

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.