Sports- विंडीज दौरे पर टीम इंडिया को स्थिरता की जरूरत, प्रयोगों से बचें- रिकी पोंटिंग

By Anuj Kumar | Updated: February 26, 2026 • 12:58 PM

सिडनी । ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान (Ricky Ponting) ने भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले सुपर-8 मुकाबले को देखते हुए एक अहम सलाह दी है। पोंटिंग का कहना है कि इस मैच में भारतीय टीम को अधिक बदलाव नहीं करते हुए वही अंतिम ग्यारह उतारनी चाहिए जो अब तक खेलती आई है। पोंटिंग के अनुसार अधिक प्रयोग की रणनीति नुकसानदेह साबित हो सकती है। इस पूर्व कप्तान के अनुसार बड़े टूर्नामेंट में स्थिरता और संतुलन से ही जीत मिलती है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बदलाव पड़ा भारी

इससे पहले भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ मैच में अपना संयोजन बदला था, जिससे उसे काफी नुकसान हुआ था। उस मैच में दक्षिण अफ्रीकी टीम में बाएं हाथ के अधिक बल्लेबाज होने के कारण उपकप्तान अक्षर पटेल की जगह वॉशिंगटन सुंदर को अवसर दिया गया था, पर यह प्रयोग विफल रहा। उस मुकाबले में सुंदर बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में ही प्रभाव नहीं छोड़ सके।

रणनीतिक बदलावों पर संयम की सलाह

पोंटिंग ने कहा कि केवल विरोधी टीम में अधिक बाएं हाथ के बल्लेबाज होने के कारण ही बदलाव नहीं किया जाना चाहिए। इस वजह से अक्षर को बाहर रखना सही फैसला नहीं था। उनके अनुसार कप्तान को अपनी समझ के अनुसार गेंदबाजों का सही समय पर इस्तेमाल करना चाहिए। पोंटिंग का मानना है कि बड़े टूर्नामेंट में जरूरत से अधिक रणनीतिक बदलाव कभी-कभी विपरीत प्रभाव डालते हैं। उन्होंने कहा कि भारत को अब सरल सोच अपनानी चाहिए और अपनी सबसे संतुलित टीम मैदान में उतारनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: Shilong- मेघालय विधानसभा में अनोखा दृश्य, विधायक पत्नी ने CM पति से किए तीखे सवाल

प्रोटियाज गेंदबाजों ने कसा था शिकंजा

दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजी आक्रमण के सामने भारतीय बल्लेबाजी बेबस नजर आई थी। Marco Jansen और Keshav Maharaj ने उस मैच में भारतीय बल्लेबाजों पर प्रभावी अंकुश लगाया था, जिससे टीम को संभलने का मौका नहीं मिला।

Read More :

# Keshav Maharaj News #Breaking News in Hindi #Hindi News #Latest news #Macro Jansen News #Ricky Ponting News #Sidndey News #south Africa news #Sports news