గుజరాత్‌పై ఢిల్లీ ఘనవిజయం.. ఫైనల్లో ఆర్సీబీతో ఢీ టీమిండియా ప్లేయింగ్ 11 ప్రకటించిన చాహల్ టీ20 వరల్డ్ కప్ లో పాల్గొంటున్న జట్లన్నీ ప్రమాదకరమైనవే: ధోనీ పాక్ డ్రామా’ క్రికెట్‌కు నష్టం, ఐపీఎల్‌కే లాభం లలిత్ మోదీ సంచలనం! టీ20 వరల్డ్ కప్ 2026 సాంగ్ వచ్చేసింది నేషనల్ కబడ్డీలో విజేతగా హర్యానా టీమిండియా ఘన విజయం బీసీసీఐతో గూగుల్ ఏఐ ఒప్పందం వరుసగా 6 మ్యాచులు గెలిచిన ఏకైక జట్టు విరాట్ కోహ్లీ సరికొత్త రికార్డు గుజరాత్‌పై ఢిల్లీ ఘనవిజయం.. ఫైనల్లో ఆర్సీబీతో ఢీ టీమిండియా ప్లేయింగ్ 11 ప్రకటించిన చాహల్ టీ20 వరల్డ్ కప్ లో పాల్గొంటున్న జట్లన్నీ ప్రమాదకరమైనవే: ధోనీ పాక్ డ్రామా’ క్రికెట్‌కు నష్టం, ఐపీఎల్‌కే లాభం లలిత్ మోదీ సంచలనం! టీ20 వరల్డ్ కప్ 2026 సాంగ్ వచ్చేసింది నేషనల్ కబడ్డీలో విజేతగా హర్యానా టీమిండియా ఘన విజయం బీసీసీఐతో గూగుల్ ఏఐ ఒప్పందం వరుసగా 6 మ్యాచులు గెలిచిన ఏకైక జట్టు విరాట్ కోహ్లీ సరికొత్త రికార్డు

Test Cricket : भारत ए के केएल राहुल ने जड़ा शतक, पहली पारी में सात विकेट में 319 रन

Author Icon By digital
Updated: June 6, 2025 • 11:56 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

इंग्लैंड लायंस ने भारत ए को दिए थे शुरुआती झटके

सलामी बल्लेबाज केएल राहुल के शतक और ध्रुव जुरेल के अर्धशतक की मदद से भारत ए ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दूसरे अनौपचारिक टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक पहली पारी में सात विकेट पर 319 रन बनाए हैं। स्टंप्स के समय तनुष कोटियान पांच और अंशुल कंबोज एक रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। इंग्लैंड लायंस की ओर से क्रिस वोक्स ने तीन, जॉर्ज हिल ने दो, फरहान अहमद और टॉम हेन्स ने एक-एक विकेट लिया है।

हिल ने राहुल को बनाया अपना शिकार

इंग्लैंड लायंस ने भारत ए को शुरुआती झटके दिए थे, लेकिन राहुल ने पहले करुण नायर और फिर जुरेल के साथ मिलकर पारी को संभाला। चायकाल के बाद पहले राहुल ने शतक पूरा किया और फिर जुरेल ने अर्धशतक लगाया। हालांकि, अर्धशतक लगाने के बाद जुरेल को जॉर्ज हिल ने बोल्ड किया।

जुरेल 87 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 52 रन बनाकर आउट हुए। हिल ने जुरेल और राहुल के बीच चौथे विकेट के लिए हुई 121 रनों की साझेदारी को तोड़ा। इसके कुछ देर बाद ही केएल राहुल भी पवेलियन लौट गए। राहुल को भी हिल ने अपना शिकार बनाया। राहुल 168 गेंदों पर 15 चौकों और एक छक्के की मदद से 116 रन बनाकर आउट हुए। नए बल्लेबाज के रूप में उतरे शार्दुल ठाकुर भी प्रभावित नहीं कर सके और 19 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, नीतीश कुमार रेड्डी को टॉम हेन्स ने बोल्ड किया जो 57 गेंदों पर 34 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

यशस्वी और कप्तान अभिमन्यु के रूप में लगे शुरुआती झटके

इससे पहले, इंग्लैंड लायंस ने भारत ए के खिलाफ अनौपचारिक टेस्ट मैच के पहले दिन टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। भारत ए को यशस्वी जायसवाल और कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन के रूप में शुरुआती झटके लगे। इसके बाद करुण और राहुल ने भारत ए की पारी को संभाला और लंच ब्रेक तक कोई और विकेट गिरने नहीं दिया। केएल राहुल और नायर के बीच तीसरे विकेट के लिए 86 रनों की साझेदारी हुई जिसे क्रिस वोक्स ने नायर को आउट कर तोड़ा। वोक्स ने नायर को एलबीडब्ल्यू आउट किया जो अर्धशतक लगाने से चूक गए। नायर 71 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 40 रन बनाकर आउट हुए।

सधी हुई बल्लेबाजी से भारत ने लंच ब्रेक तक दो विकेट पर बनाए थे 75 रन

राहुल और नायर की सधी हुई बल्लेबाजी से भारत ने लंच ब्रेक तक दो विकेट पर 75 रन बनाए थे। दूसरे सत्र में वोक्स एक बार फिर सफलता हासिल करने में सफल रहे और उन्होंने राहुल और नायर के बीच पनप रही साझेदारी को तोड़ा। वहीं, लंच से पहले बारिश के कारण भी खेल को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा था। भारत के लिए इस मैच में यशस्वी जायसवाल के साथ केएल राहुल पारी का आगाज करने उतरे। यशस्वी इस मैच में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन क्रिस वोक्स की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट होकर पवेलियन लौट गए। भारत ने इस तरह 28 रन के स्कोर पर पहला विकेट गंवाया।

यशस्वी और अभिमन्यु ईश्वरन ने की थी पारी की शुरुआत

पिछले मैच में यशस्वी और अभिमन्यु ईश्वरन ने पारी की शुरुआत की थी। आईपीएल 2025 के समाप्त होने के बाद केएल राहुल भारत ए टीम से जुड़े और उन्होंने यशस्वी के साथ ओपनिंग की। दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 28 रनों की साझेदारी हुई। यशस्वी 26 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 17 रन बनाकर आउट हुए। इसके कुछ देर बाद वोक्स ने अभिमन्यु को बोल्ड कर भारत ए को दूसरा झटका दिया दो 13 गेंदों पर 11 रन ही बना सके। भारत ए और इंग्लैंड लायंस के बीच पहला अनौपचारिक टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था।

# Paper Hindi News #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper breakingnews latestnews test Test Cricket test cricket match trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.