గుజరాత్‌పై ఢిల్లీ ఘనవిజయం.. ఫైనల్లో ఆర్సీబీతో ఢీ టీమిండియా ప్లేయింగ్ 11 ప్రకటించిన చాహల్ టీ20 వరల్డ్ కప్ లో పాల్గొంటున్న జట్లన్నీ ప్రమాదకరమైనవే: ధోనీ పాక్ డ్రామా’ క్రికెట్‌కు నష్టం, ఐపీఎల్‌కే లాభం లలిత్ మోదీ సంచలనం! టీ20 వరల్డ్ కప్ 2026 సాంగ్ వచ్చేసింది నేషనల్ కబడ్డీలో విజేతగా హర్యానా టీమిండియా ఘన విజయం బీసీసీఐతో గూగుల్ ఏఐ ఒప్పందం వరుసగా 6 మ్యాచులు గెలిచిన ఏకైక జట్టు విరాట్ కోహ్లీ సరికొత్త రికార్డు గుజరాత్‌పై ఢిల్లీ ఘనవిజయం.. ఫైనల్లో ఆర్సీబీతో ఢీ టీమిండియా ప్లేయింగ్ 11 ప్రకటించిన చాహల్ టీ20 వరల్డ్ కప్ లో పాల్గొంటున్న జట్లన్నీ ప్రమాదకరమైనవే: ధోనీ పాక్ డ్రామా’ క్రికెట్‌కు నష్టం, ఐపీఎల్‌కే లాభం లలిత్ మోదీ సంచలనం! టీ20 వరల్డ్ కప్ 2026 సాంగ్ వచ్చేసింది నేషనల్ కబడ్డీలో విజేతగా హర్యానా టీమిండియా ఘన విజయం బీసీసీఐతో గూగుల్ ఏఐ ఒప్పందం వరుసగా 6 మ్యాచులు గెలిచిన ఏకైక జట్టు విరాట్ కోహ్లీ సరికొత్త రికార్డు

Cricket: बीसीसीआई ने एक साल में ऐसे कमाए 9742 करोड़ रुपये

Author Icon By digital
Updated: July 18, 2025 • 5:07 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

आईपीएल का है सबसे बड़ा हाथ

बीसीसीआई (BCCI) को दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड में गिना जाता है। इसके पीछे सबसे बड़ा हाथ आईपीएल (IPL) का है। हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के फाइनेंशियल ईयर 2023-24 को लेकर एक बड़ी रिपोर्ट सामने आई है। दरअसल, रिपोर्ट के अनुसार बोर्ड के फाइनेंशियल ईयर 2023-24 का जो रेवेन्यू है उसमें अकेले आईपीएल ने 59 फीसदी का योगदान दिया है

उस समय बीसीसीआई के सचिव जय शाह थे, जिन्होंने इस पद को संभालने के बाद बोर्ड को पूरी तरह से ही बदल दिया और इसे मालामाल कर दिया। इस क्रिकेट बोर्ड की कमाई दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। द हिंदू बिजनेस लाइन की रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई ने फाइनेंशियल ईयर 2023-24 में 9741.7 करोड़ रुपये की कमाई की थी, इसमें से आईपीएल ने अकेले 5761 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

सिर्फ ब्याज से कमाए 987 करोड़ रुपये

इसका मतलब ये है कि आईपीएल में 59 प्रतिशत का फाइनेंशियल योगदान दिया है। रिपोर्ट के अनुसार इंटरनेशनल टूर्नामेंट के ब्रॉडकास्टिंग अधिकारों सहित गैर आईपीएल मीडिया अधिकारों की बिक्री से बीसीसीआई को 361 करोड़ रुपये की कमाई हुई।

इसके अलावा बोर्ड ने पिछले फाइनेंशियल ईयर में सिर्फ ब्याज से 987 करोड़ रुपये कमा लिए। इस दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल डिस्ट्रीब्यूशन से उन्हें 1,042 करोड़ रुपये मिले हैं। ये नहीं बीसीसीआई को आईपीएल के अलावा रेवेन्यू बढ़ाने के लिए रणजी ट्रॉफी, दिलीप ट्रॉफी या सीके नायडू ट्रॉफी जैसे बड़े टूर्नामेंट के आयोजन से भी काफी मदद मिलती है।

पुरुष क्रिकेट टीम के दौरे से बोर्ड ने 361 करोड़ रुपये की कमाई की है

इन भी घरेलू टूर्नामेंट से भी बोर्ड को काफी फायदा होता है। इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि बोर्ड के पास लगभग 30 हजार करोड़ का रिजर्व है। वहीं बीसीसीआई ने आईपीएल की सफलता के बाद महिला प्रीमियर लीग की भी शुरुआत की थी। इसके 2023-24 सीजन से उन्होंने 378 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके अलावा भारतीय टीम जब दूसरे देशों में क्रिकेट खेलने जाती हैं तो भी उनकी कमाई होती है।

पुरुष क्रिकेट टीम के दौरे से बोर्ड ने 361 करोड़ रुपये की कमाई की है यहीं नहीं बाकी चीजों से भी बीसीसीआई ने 2023-24 में 400 करोड़ रुपये की कमाई की। इसमें एडवरटाइजमेंट और बाकी चीजें शामिल हैं। कमाई के मामले में बाकी देशों के बोर्ड बीसीसीआई से काफी पीछे हैं।

बीसीसीआई का असली मालिक कौन है?

बीसीसीआई का कोई एक मालिक नहीं है। यह एक स्वतंत्र संस्था है जिसे राज्य क्रिकेट संघों के प्रतिनिधि मिलकर संचालित करते हैं।

बीसीसीआई गवर्नमेंट है या प्राइवेट?

बीसीसीआई एक प्राइवेट संस्था है। यह भारत सरकार के अधीन नहीं है लेकिन भारतीय खेल मंत्रालय से मान्यता प्राप्त है।

BCCI अध्यक्ष कौन है 2025 में?

2025 में बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी हैं। वह 2022 में अध्यक्ष बने और पूर्व भारतीय क्रिकेटर भी रह चुके हैं।

Read More : Sports: प्रज्ञानानंदा खिताब की दौड़ से बाहर, सेमीफाइनल में अर्जुन एरिगैसी

#Breaking News in Hindi BCCI news update breakingnews Cricket News ipl latestnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.