Sports : विराट तीन से चार साल और खेल सकते थे : मनोज तिवारी

Read Time:  1 min
मनोज तिवारी
मनोज तिवारी
FONT SIZE
GET APP

कोलकाता । पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने कहा है कि विराट कोहली का अचानक संन्यास चौंकाने वाला है। तिवारी का मानना है कि विराट आराम से 3 से 4 साल और खेल सकते थे, लेकिन भारतीय ड्रेसिंग रूम के खराब माहौल ने उन्हें मजबूर कर दिया।

फिटनेस विराट की ताकत, रन नहीं थे मुद्दा

तिवारी ने कहा कि कोहली (Kohli) के लिए फिटनेस कभी समस्या नहीं रही। भले ही रन कम हो गए थे, लेकिन उनके जैसे खिलाड़ी के लिए फॉर्म में वापसी करना मुश्किल नहीं था। उन्होंने कहा कि विराट पूरी तरह फिट थे और इंग्लैंड सीरीज़ के लिए खुद को तैयार कर रहे थे।

ड्रेसिंग रूम का विवाद असली वजह?

मनोज तिवारी का मानना है कि पर्दे के पीछे कुछ ऐसा हुआ जिसने कोहली को संन्यास के लिए मजबूर कर दिया। उन्होंने कहा – मुझे नहीं पता असल में क्या हुआ, लेकिन मुझे लगता है कि उन्हें लगने लगा था कि टीम इंडिया में उनकी ज़रूरत नहीं है।”

पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान

मनोज तिवारी इससे पहले भी कई बेबाक बयान दे चुके हैं। उन्होंने एक बार कहा था कि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने उनका साथ नहीं दिया, और हाल ही में उन्होंने कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को “पाखंडी” करार दिया था

मनोज तिवारी भारतीय क्रिकेटर कौन है?

वह दाएं हाथ के बल्लेबाज थे और कभी-कभार लेग ब्रेक गेंदबाजी भी कर लेते थे । तिवारी ने घरेलू क्रिकेट में बंगाल का प्रतिनिधित्व किया और आईपीएल के कई संस्करणों में दिल्ली डेयरडेविल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, किंग्स इलेवन पंजाब और राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स जैसी कई इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी के लिए खेले।

भारत में ब्राह्मण क्रिकेट खिलाड़ी कौन है?

रोहित शर्मा – ब्राह्मण (महाराष्ट्रियन)। कपिल देव – जाट (हरियाणा)। अनिल कुंबले – ब्राह्मण (कन्नड़)। सौरव गांगुली – ब्राह्मण (बंगाली)।

Read More :

https://hindi.vaartha.com/only-indian-team-will-win-asia-cup-virender-sehwag/sports/58069/

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।