Sports- लॉस एंजिल्स ओलंपिक पर टिकी हैं पहलवान रवि दहिया की नजरें

By Anuj Kumar | Updated: January 23, 2026 • 12:25 PM

नई दिल्ली ।ओलंपिक पदक विजेता पहलवान रवि कुमार दहिया (Ravi Kumar Dahiya) ने कहा है कि उनका लक्ष्य लॉस एंजिल्स ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतना है और इसके लिए वह अभी से कड़ी तैयारी कर रहे हैं। टोक्यो ओलंपिक के 57 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में रजत पदक जीतने वाले रवि का मानना है कि अब वह रजत तक सीमित नहीं रह सकते

पेरिस ओलंपिक में नहीं बना सके थे जगह

टोक्यो ओलंपिक के बाद साल 2024 में पेरिस ओलंपिक (Peris Olympic) के लिए रवि क्वालिफाई नहीं कर पाए थे। इसी कारण अब उन्होंने अपने करियर में बड़ा फैसला लेते हुए भार वर्ग बदलने का मन बनाया है।

57 किग्रा से 65 किग्रा में उतर सकते हैं रवि

रवि कुमार दहिया अब 57 किग्रा की जगह 65 किग्रा भार वर्ग में लॉस एंजिल्स ओलंपिक की तैयारी कर सकते हैं। देश को उनसे अगले ओलंपिक में स्वर्ण पदक की बड़ी उम्मीद है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार सफर

रवि को पहचान साल 2018 में अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप से मिली, जहां उन्होंने 57 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता। इसके बाद 2019 की विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर उन्होंने टोक्यो ओलंपिक के लिए अपनी जगह पक्की की।

एशियाई चैंपियनशिप और कॉमनवेल्थ में भी चमके

रवि एशियाई चैंपियनशिप के भी चैंपियन रह चुके हैं। उन्होंने 2018, 2020 और 2021 में स्वर्ण पदक जीते। टोक्यो ओलंपिक के बाद 2022 के राष्ट्रमंडल खेलों में भी रवि दहिया ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

कुश्ती विरासत और संघर्ष की कहानी

रवि के पिता राकेश दहिया किसान हैं, जबकि उनके चाचा मुकेश दहिया कुश्ती से जुड़े रहे हैं। इसी वजह से रवि को कुश्ती विरासत में मिली, जिसे उन्होंने अपने कठिन परिश्रम से नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

10 साल की उम्र में शुरू हुआ सफर

रवि ने मात्र 10 साल की उम्र में दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में कुश्ती प्रशिक्षण के लिए दाखिला लिया। घर से दूर रहकर अभ्यास करने वाले रवि के लिए उनके पिता रोजाना करीब 39 किलोमीटर की दूरी तय कर घर से ताजा दूध और फल लेकर स्टेडियम पहुंचते थे। यह सिलसिला रवि के बड़े पहलवान बनने तक जारी रहा। रवि की कुश्ती की शुरुआती कोचिंग दिग्गज कोच सतपाल सिंह की देखरेख में हुई, जिसने उनके करियर को मजबूत आधार दिया।

Read More :

#Breaking News in Hindi #Hindi News #Latest news #New Delhi news #Peris Olypmpic News #Ravi Kumar dahiya News #Ravi News #Satpal News