తెలుగు | Epaper

Story : 22 साल पहले घटी घटना जैसी है राजा रघुवंशी और सोनम की खौफनाक कहानी

Ankit Jaiswal
Ankit Jaiswal
Story : 22 साल पहले घटी घटना जैसी है राजा रघुवंशी और सोनम की खौफनाक कहानी

पत्नी सोनम संग मेघालय हनीमून पर गए थे राजा

मध्य प्रदेश के इंदौर में रहने वाले राजा रघुवंशी अब दुनिया में नहीं हैं। वह 11 मई को शादी के बाद पत्नी सोनम रघुवंशी के साथ मेघालय हनीमून पर गए थे, लेकिन लौटे नहीं। अब उनकी पत्नी को पुलिस ने हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। अब तक की जांच में सामने आया है कि मामला प्रेम प्रसंग का था, जहां सोनम ने अपने आशिक के साथ मिलकर राजा को मौत के घाट उतार दिया। इस वारदात के कई पहलू 22 साल पहले कर्नाटक में हुए कांड से मिलते हैं। इस कहानी के दो किरदार हैं, पहली वकालत की छात्रा रही शुभा शंकरनारायणन, जिसकी उम्र 2003 में 21 साल थी।

दूसरे, उसके मंगेतर बीवी गिरीश, जो तब 27 साल के थे और पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। शुभा ने अपने आशिक के साथ मिलकर सगाई के बाद और शादी से पहले ही गिरीश की हत्या करा दी थी। मारपीट में बुरी तरह घायल गिरीश ने अस्पताल में तड़पते हुए दम तोड़ा था।

22 वर्ष पहले शुभा ने गिरीश के साथ की थी ऐसी ही घटना

शुभा की गिरीश से सगाई हुई और ऐसा माना जाता है कि उस समय गिरीश की आय कथित तौर पर 1 लाख रुपये प्रतिमाह थी। सगाई से खुश गिरीश बहुत ही शांत व्यक्ति थे। वहीं, शुभा के पिता भी बेंगलुरु के जाने माने वकील थे। दोनों की शादी अगले साल होना थी। अब 30 नवंबर 2003 को सगाई के तीन दिन बाद ही गिरीश की हत्या हो जाती है, जिसकी साजिश शुभा ने रची थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुभा ने गिरीश के सामने डिनर के लिए रेस्त्रां जाने की इच्छा जताई, ताकि दोनों एक दूसरे को अच्छी तरह से जान सकें। वहां से लौटने के दौरान शुभा ने गिरीश से कहा कि वह HAL एयरपोर्ट के पास विमानों को उड़ान भरते हुए देखना चाहती है।

जब दोनों वहां पहुंचे तो युवकों का एक समूह आया और गिरीश को पीटना शुरू कर दिया। तब शुभा ने खुद को मासूम दिखाने के लिए मदद के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया। इस हमले के बाद गिरीश को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने अगले ही दिन दम तोड़ दिया।

शुभा की बातों पर पुलिस को हुआ शक

गिरीश के परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। तब पुलिस ने जांच की, तो कुछ ठोस नहीं मिला। ऐसे में पुलिस ने सगाई के वीडियो देखना शुरू किए और पाया कि शुभा मायूस नजर आ रही है। वीडियो में ऐसा लग रहा था कि उसे सगाई में दिलचस्पी नहीं है। पुलिस ने इसे सुराग माना और उसके बयानों की समीक्षा शुरू कर दी। उस समय पुलिस को शुभा की बातों पर शक हुआ और जांच में पता चला कि उसने घटना वाले दिन अरुण वर्मा नाम के शख्स को 73 बार कॉल और कई मैसेज भेजे थे।

शुभा का कॉलेज जूनियर था अरुण

इसके बाद पुलिस को शक हुआ। अरुण, शुभा का कॉलेज जूनियर था। पुलिस ने अरुण के बारे में जानकारी जुटाई और फोन लोकेशन से पता चला कि वह उसी जगह पर मौजूद था, जहां गिरीश की हत्या हुई थी। पुलिस ने दोनों से सख्ती से पूछताछ की, तो शुभा और अरुण ने गिरीश को मारने की बात स्वीकार की। सामने आया कि शुभा को अरुण से प्यार था और उसके वकील पिता रिश्ते की अनुमति नहीं दे रहे थे। शुभा और अरुण ने मिलकर दो लोगों को गिरीश को मारने के लिए हायर किया था। चारों को उम्रकैद की सजा हुई। सुप्रीम कोर्ट ने उसे साल 2014 में जमानत दे दी थी।

इंदौर में 11 मई को हुई थी राजा और सोनम की शादी

राजा और सोनम की शादी इंदौर में 11 मई को हुई थी। इसके बाद दोनों 20 मई को हनीमून मनाने गुवाहाटी के बाद शिलॉन्ग पहुंचे। वहां 23 मई को दोनों लापता हो गए। दोनों की लंबी तलाश के बाद दो जून को एक गहरी खाई से राजा का शव मिला था, वहीं सोनम लापता हो गई थी। लंबे समय तक छानबीन के बाद भी सोनम के ना मिलने पर उस पर ही शक गहरा रहा था। इसी बीच कल सोनम गाजीपुर के एक ढाबे से अचानक सबसे सामने आई। इसके बाद उसे गाजीपुर पुलिस ने अपने पास रखा और बाद में शिलॉन्ग पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया।

सोनम

सोनम ने अपने कथित आशिक राज कुशवाह के साथ मिलकर पति राजा को मार डाला

आरोप हैं कि सोनम ने अपने कथित आशिक राज कुशवाह के साथ मिलकर पति राजा को मार डाला। पीटीआई भाषा से बातचीत में इंदौर के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने बताया कि मेघालय पुलिस का 12 सदस्यीय दल राजा रघुवंशी हत्याकांड के चार आरोपियों-राज कुशवाह, विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी को ट्रांजिट हिरासत में अपने साथ लेकर शिलॉन्ग के लिए रवाना हुआ।

Odisha News : छात्रों की शरारत ने ले ली गंभीर रूप

Odisha News : छात्रों की शरारत ने ले ली गंभीर रूप

Bihar : युवक की मां और बहन ने आंखों के सामने देखा डूबते बेटे को

Bihar : युवक की मां और बहन ने आंखों के सामने देखा डूबते बेटे को

Nagpur News : फ्लाइओवर का डिज़ाइन बना विवाद का कारण

Nagpur News : फ्लाइओवर का डिज़ाइन बना विवाद का कारण

Disaster in Mandi parliamentary constituency: सांसद कंगना रनौत नदारद

Disaster in Mandi parliamentary constituency: सांसद कंगना रनौत नदारद

Mumbai: 125 साल पुराना एलफिंस्टन ब्रिज बंद, 450 परिवारों ने जताया विरोध

Mumbai: 125 साल पुराना एलफिंस्टन ब्रिज बंद, 450 परिवारों ने जताया विरोध

UP: राष्ट्रहित और जनहित में लिया गया निर्णय है हमारी संस्कृति: सीएम योगी

UP: राष्ट्रहित और जनहित में लिया गया निर्णय है हमारी संस्कृति: सीएम योगी

PM Modi’s visit to Manipu: कहा – “मैं आपके जज़्बे को सलाम करता हूँ”

PM Modi’s visit to Manipu: कहा – “मैं आपके जज़्बे को सलाम करता हूँ”

Maoist : 25 लाख की इनामी महिला माओवादी कमांडर “कल्पना” का आत्मसमर्पण

Maoist : 25 लाख की इनामी महिला माओवादी कमांडर “कल्पना” का आत्मसमर्पण

National : ताज पैलेस होटल को मिली बम धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

National : ताज पैलेस होटल को मिली बम धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

Ayurveda : भारत का चिकित्सा विज्ञान दुनिया की कल्पना से परे : किशन रेड्डी

Ayurveda : भारत का चिकित्सा विज्ञान दुनिया की कल्पना से परे : किशन रेड्डी

National : नेपाल की प्रगति के लिए भारत प्रतिबद्ध : मोदी

National : नेपाल की प्रगति के लिए भारत प्रतिबद्ध : मोदी

National : आरएसएस से रिश्ते को मजबूत करने में जुटे मोदी और शाह

National : आरएसएस से रिश्ते को मजबूत करने में जुटे मोदी और शाह

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870