Stock Market : बाजार में जोरदार तेजी

Read Time:  1 min
Stock Market
Stock Market
FONT SIZE
GET APP

सेंसेक्स और निफ्टी ने नया जोश दिखाया

  • सेंसेक्स में 1100 अंकों की उछाल
    मुंबई स्टॉक एक्सचेंज का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स आज 1,100 अंक चढ़कर 81,700 के स्तर पर पहुँच गया।
  • निफ्टी 380 अंक उछलकर नई ऊँचाई पर
    नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 380 अंक से ज्यादा चढ़कर मजबूत प्रदर्शन कर रहा है।

Stock Market : 18 अगस्त को सेंसेक्स (Sensex) 1100 अंक (+1.4%) चढ़कर 81,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी (Nifty) में भी 380 अंक (1.5%) की तेजी है, ये 24,950 के स्तर पर है

सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयरों में तेजी और 5 में गिरावट है। मारुति सुजुकी के शेयर में 7.5% और बजाजा फाइनेंस में 6% की तेजी है। अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, M&M 5% चढ़े हैं।

निफ्टी के 50 में से 45 शेयरों में तेजी है। NSE के सभी इंडेक्स में बढ़त है। ऑटो में 4.5%, फाइनेंशियल सर्विसेज में 2.11% रियल्टी में 2.3%, मेटल 1.7% और प्राइवेट बैंक में 1.60% की तेजी है।

बाजार में आज के तेजी के तीन कारण

  1. GST में बदलाव:  सरकार GST2.0 लाने जा रही है। इससे रोजमर्रा की चीजों पर टैक्स कम होगा और कीमतों में 10% तक की कमी आ सकती है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि सरकार GST स्लैब में बड़ा बदलाव करेगी। अभी 4 टैक्स स्लैब 5%, 12%, 18% और 28% हैं। सुधार के बाद दो 5% और 18% ही रहेंगे। इससे 12% GST के दायरे में आने वाली मक्खन, फ्रूट जूस, ड्राय फ्रूट्स जैसी 99% वस्तुएं 5% के दायरे में आ जाएंगी।
  2. S&P ने भारत की रेटिंग बढ़ाई:  ग्लोबल रेटिंग एजेंसी S&P ने भारत की लॉन्ग-टर्म क्रेडिट रेटिंग को BBB- से बढ़ाकर BBB कर दिया है। वहीं शॉर्ट-टर्म रेटिंग को भी A-3 से बढ़ाकर A-2 कर दिया। वहीं इंडियन इकोनॉमी को लेकर आउटलुक स्टेबल रखा गया है। S&P का कहना है कि भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है।
  3. ट्रम्प टैरिफ: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच शुक्रवार (15 अगस्त) को यूक्रेन मुद्दे पर हुई बातचीत का बाजार पर पॉजिटिव असर दिख रहा है। इस मीटिंग से भारत पर ट्रम्प की ओर से भारत पर लगाए जाने वाली 25% एक्स्ट्रा और पेनल्टी टैरिफ से छूट की भी बात सामने आई है। इसका सीधा असर बाजार पर दिख रहा है।

निफ्टी और सेंसेक्स में कितनी कंपनियां शामिल हैं?

सेंसेक्स में 30 कंपनियां होती हैं, जबकि निफ्टी में 50 कंपनियां होती हैं। दोनों सूचकांकों के बीच एक और अंतर उनकी गणना पद्धति है। हालाँकि दोनों सूचकांक फ्री-फ्लोट मार्केट कैपिटलाइज़ेशन भारित पद्धति का उपयोग करते हैं, लेकिन उनके संबंधित सूचकांकों की गणना का सूत्र अलग-अलग है।

कौन सा सबसे अच्छा निफ्टी है या BSE?

सेंसेक्स BSE का फ्लैगशिप इंडेक्स है, जो एक्सचेंज पर सबसे बड़ी और सबसे सक्रिय रूप से ट्रेड की जाने वाली कंपनियों में से 30 को ट्रैक करता है. निफ्टी 50 एनएसई का प्राथमिक इंडेक्स है, जो विभिन्न सेक्टरों में 50 प्रमुख कंपनियों का प्रतिनिधित्व करता है।

अन्य पढ़ें: Stock Market : सेंसेक्स 304 अंकों की छलांग के साथ बंद

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।