राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड तहव्वुर हुसैन राणा को अमेरिका से यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार को पहुंचते ही औपचारिक रूप से अपने हिरासत में ले लिया।कौन है तहव्वुर हुसैन राना जिसे मुंबई हमलों के मामले में अमेरिका से भारत लाया गया।
Advertisements

तहव्वुर हुसैन राना कौन है?
Advertisements
- पाकिस्तान में जन्मा, पाकिस्तानी सेना के मेडिकल कोर में डॉक्टर रहा, बाद में कनाडा चला गया और 2001 में कनाडाई नागरिक बन गया।
- अमेरिका के शिकागो में “इमिग्रेशन और ट्रैवल एजेंसी” चलाई।
मुंबई हमलों में भूमिका:
- 26/11 मुंबई आतंकी हमले के दौरान राना ने अपने बचपन के दोस्त डेविड हेडली की मदद की।
- हेडली ने मुंबई में राना की ट्रैवल एजेंसी की शाखा खोली, जिससे हमले के लिए रेकी और यात्रा सुविधाजनक हो सकें।
- राना ने लश्कर-ए-तैय्यबा की साजिश में मदद की।
अमेरिका में गिरफ़्तारी और सजा:
- अक्टूबर 2009 में FBI ने शिकागो एयरपोर्ट पर राना और हेडली को गिरफ़्तार किया।
- अमेरिका की अदालत ने 2013 में राना को मुंबई हमले और डेनमार्क हमले की साजिश में 14 साल की सजा सुनाई।
- राना ने भारत प्रत्यर्पण रोकने की कोशिश की, लेकिन अमेरिकी अदालतों ने उसकी याचिकाएँ खारिज कर दीं।
भारत प्रत्यर्पण:
- अमेरिका ने भारत को राना सौंपने का फैसला किया।
- 14 फरवरी 2025 को राना को अमेरिका से भारत लाया गया।
- दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पेश कर एनआईए ने हिरासत में लिया।
राना आतंकवादियों का मददगार था, जिसने 26/11 के मास्टरमाइंड हेडली की सहायता की। हालांकि वह सीधे हमले में शामिल नहीं था, लेकिन उसकी भूमिका हमलों को संभव बनाने में अहम थी।