Tamil Nadu: ‘इस लड़ाई को पूरी ताकत से लड़ेंगे’, ‘सुप्रीम’ फैसले पर नाराज हुए स्टालिन

By digital | Updated: May 15, 2025 • 3:21 PM

तमिलनाडु बनाम राज्यपाल मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सवाल उठाए हैं। अब इस पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन

तमिलनाडु बनाम राज्यपाल मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सवाल उठाए हैं। अब इस पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले में राष्ट्रपति के संदर्भ पर नाराजगी जाहिर की है और केंद्र सरकार पर आरोप लगाए। स्टालिन ने कहा कि मैं केंद्र सरकार के राष्ट्रपति संदर्भ की कड़ी निंदा करता हूं, जो माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा तय की गई संवैधानिक स्थिति को उलटने का प्रयास है। 

स्टालिन ने सवाल उठाते हुए पूछा कि-

राज्यपालों के लिए समयसीमा तय करने में क्या आपत्ति है? 
क्या भाजपा विधेयकों को रोकने की राज्यपालों की कोशिश को वैध करना चाहती है?
क्या केंद्र सरकार गैर भाजपाई राज्यों और उनकी विधानसभाओं को पंगु बनाना चाहती है?

Read: More: SC : तमिलनाडु, केरल और पश्चिम बंगाल में नहीं लागू होगी राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020?

# Paper Hindi News #Ap News in Hindi #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper #Tamil Nadu bakthi breakingnews delhi latestnews trendingnews