అభ్యర్థుల మధ్య లొల్లి చైర్ పర్సన్/మేయర్ ఎన్నిక తగ్గిన టమాటా ధరలు నిజామాబాద్, కరీంనగర్లో బిజెపి జెండా! జలమండలి పునర్వ్యవస్థీకరణ తెలంగాణకు శుభవార్త ఎన్నికల పోలింగ్ ఎంతంటే? ముగిసిన మున్సిపల్ పోలింగ్ కోఠిలో కాల్పులు, ఏటీఎం టార్గెట్! రూ.6 లక్షల దోపిడీ అత్తతో కలిసి మేనమామను చంపిన మేనల్లుడు అభ్యర్థుల మధ్య లొల్లి చైర్ పర్సన్/మేయర్ ఎన్నిక తగ్గిన టమాటా ధరలు నిజామాబాద్, కరీంనగర్లో బిజెపి జెండా! జలమండలి పునర్వ్యవస్థీకరణ తెలంగాణకు శుభవార్త ఎన్నికల పోలింగ్ ఎంతంటే? ముగిసిన మున్సిపల్ పోలింగ్ కోఠిలో కాల్పులు, ఏటీఎం టార్గెట్! రూ.6 లక్షల దోపిడీ అత్తతో కలిసి మేనమామను చంపిన మేనల్లుడు

Arrest : सोने की अंगूठियों की चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Author Icon By Ajay Kumar Shukla
Updated: March 18, 2026 • 10:54 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

हैदराबाद। कुक्टपल्ली पुलिस ने जनवरी-फरवरी 2026 में शहर के शॉपिंग मॉल (Shopping Mall) में हुई सोने की अंगूठियों की चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, बीते 23 जनवरी की रात एक शॉपिंग मॉल और 2 फरवरी की रात दूसे मॉल में आरोपी ने सेल्सवुमन को ट्रे में रखी अंगूठियां दिखाने के लिए कहा और मौके का फायदा उठाकर अपनी शर्ट की जेब में ट्रे की अंगूठियां छुपाकर चोरी कर भाग गया।

इसी तरह पंजागुट्टा में एक मॉल में भी अंगूठियों की चोरी की घटना हुई थी। पुलिस ने इस मामले में मेरुगु सागर, निवासी, जय लक्ष्मी नगर कॉलोनी, बीरंगुड़, अमीनपुर मण्डल, संगारेड्डी को गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ के. वेंकट सुब्बाराव ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को तुरंत गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा, ”कुक्टपल्ली पुलिस (Kukatpally Police) ने जनता के लिए न्याय सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।”

2 ग्राम सोने की अंगूठी कितने रुपए में बनेगी?

लगभग हिसाब से 2 ग्राम सोने की अंगूठी की कीमत सोने के रेट और मेकिंग चार्ज पर निर्भर करती है। 2026 में 22 कैरेट सोना करीब ₹14,700–₹15,000 प्रति ग्राम के आसपास चल रहा है। इस हिसाब से 2 ग्राम का सोना लगभग ₹30,000 होगा। इसमें 10%–20% मेकिंग चार्ज और 3% GST जोड़ने पर कुल कीमत लगभग ₹33,000 से ₹38,000 तक हो सकती है।

18k सोने की अंगूठी की कीमत कितनी होती है?

अठ्ठारह कैरेट सोना 22 कैरेट से सस्ता होता है और इसका रेट लगभग ₹12,000–₹12,200 प्रति ग्राम के आसपास रहता है। अगर अंगूठी 2–3 ग्राम की है तो उसकी कीमत लगभग ₹25,000 से ₹40,000 के बीच हो सकती है। इसमें डिजाइन के अनुसार मेकिंग चार्ज अलग से जुड़ता है, जिससे कुल कीमत थोड़ी बढ़ जाती है।

2.5 ग्राम सोने की अंगूठी कितने की होगी?

वजन के आधार पर 2.5 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग ₹36,000 से ₹38,000 के आसपास बैठती है। इसमें मेकिंग चार्ज (10–20%) और GST जोड़ने पर कुल कीमत लगभग ₹40,000 से ₹48,000 तक जा सकती है। अगर डिजाइन भारी या ब्रांडेड है तो कीमत और बढ़ सकती है, इसलिए अंतिम दाम ज्वेलर के अनुसार बदलता रहता है।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

#Breaking news #HindiNews #LatestNews Gold Theft Hyderabad Crime Kukatpally Police Police action Shopping Mall Theft

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.