అభ్యర్థుల మధ్య లొల్లి చైర్ పర్సన్/మేయర్ ఎన్నిక తగ్గిన టమాటా ధరలు నిజామాబాద్, కరీంనగర్లో బిజెపి జెండా! జలమండలి పునర్వ్యవస్థీకరణ తెలంగాణకు శుభవార్త ఎన్నికల పోలింగ్ ఎంతంటే? ముగిసిన మున్సిపల్ పోలింగ్ కోఠిలో కాల్పులు, ఏటీఎం టార్గెట్! రూ.6 లక్షల దోపిడీ అత్తతో కలిసి మేనమామను చంపిన మేనల్లుడు అభ్యర్థుల మధ్య లొల్లి చైర్ పర్సన్/మేయర్ ఎన్నిక తగ్గిన టమాటా ధరలు నిజామాబాద్, కరీంనగర్లో బిజెపి జెండా! జలమండలి పునర్వ్యవస్థీకరణ తెలంగాణకు శుభవార్త ఎన్నికల పోలింగ్ ఎంతంటే? ముగిసిన మున్సిపల్ పోలింగ్ కోఠిలో కాల్పులు, ఏటీఎం టార్గెట్! రూ.6 లక్షల దోపిడీ అత్తతో కలిసి మేనమామను చంపిన మేనల్లుడు

Crime : शिकायतकर्ता ही निकला अपने घर में चोरी का आरोपी

Author Icon By Ajay Kumar Shukla
Updated: February 20, 2026 • 7:17 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

चिक्कडपल्ली में झूठी चोरी का खुलासा, युवक गिरफ्तार

हैदराबाद। चिक्कडपल्ली (Chikkadpally) थाना पुलिस ने मकान में चोरी के एक मामले का सनसनीखेज खुलासा करते हुए शिकायतकर्ता को ही आरोपी के रूप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, क्राइम नंबर 64/2026, धारा 305(ए), 238, 240, 318(1) बीएनएस के तहत दर्ज इस मामले में आरोपी ने स्वयं अपने घर से सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर झूठी शिकायत दर्ज कराई थी। गिरफ्तार आरोपी (Arrested accused) की पहचान भास्कर प्रमोद मूल (32), निवासी अलेख्या एस्टेट, चिक्कडपल्ली के रूप में हुई है। वह बेरोजगार है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपने ही परिवार के सदस्यों के सोने के आभूषण चोरी कर घटना को बाहरी चोरों द्वारा अंजाम दी गई वारदात का रूप देने की साजिश रची थी, ताकि पुलिस और परिवार को गुमराह किया जा सके।

12 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति बरामद

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग 12 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति बरामद की है, जिसमें दो सोने की अंगूठियां (करीब 3 तोला), एक चांदी की थाली, दो चांदी के कटोरे तथा एचडीएफसी बैंक, एसबीआई बैंक और मुथूट फाइनेंस के तीन गोल्ड मॉर्गेज स्लिप (कुल लगभग 80 ग्राम सोना गिरवी) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने 9 फरवरी 2026 को अपने पेंटहाउस (अलेख्या एस्टेट) में चोरी का नाटक रचकर रात करीब 10:30 बजे अपने भाई के माध्यम से सूचना दी और शिकायत दर्ज कराई कि अज्ञात व्यक्तियों ने घर में घुसकर एक सोने की चेन, छह सोने की चूड़ियां, दो सोने की अंगूठियां, लगभग 500 ग्राम की चांदी की थाली और करीब 60 ग्राम के दो चांदी के कटोरे चोरी कर लिए।

आरोपी ने वर्ष 2014 में बी.टेक की पढ़ाई की

शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि आरोपी ने वर्ष 2014 में बी.टेक की पढ़ाई की और उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका गया, लेकिन पढ़ाई अधूरी छोड़कर लौट आया। बाद में बेंगलुरु में रहते हुए उसने व्यक्तिगत ऋण और क्रेडिट कार्ड का उपयोग कर विलासितापूर्ण जीवनशैली अपनाई। खर्चों को पूरा करने के लिए उसने वर्ष 2024 से अपनी दादी और परिवार के आभूषण चोरी करने शुरू कर दिए और उन्हें विभिन्न वित्तीय संस्थानों में गिरवी रखकर लगभग 4.60 लाख रुपये प्राप्त किए। इसी बीच बड़े भाई का विवाह तय होने पर परिवार ने दादी के आभूषण विवाह में उपयोग करने की योजना बनाई।

चोरी का झूठा मामला दर्ज कराया

इससे घबराकर आरोपी ने साजिश रचते हुए चोरी का झूठा मामला दर्ज कराया। घटना से पहले उसने कुछ आभूषण उसी अपार्टमेंट के दूसरे ब्लॉक में रख दिए, जबकि कुछ डिब्बे और ताले मूसी नाले में फेंक दिए, ताकि मामला वास्तविक लगे। यह गिरफ्तारी पुलिस उपायुक्त, सिकंदराबाद जोन के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त चिक्कडपल्ली डिवीजन, थाना प्रभारी चिक्कडपल्ली और अपराध शाखा टीम की निगरानी में की गई। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

#Breaking news #HindiNews #LatestNews Chikkadpally Police Crime Investigation False Complaint House Theft Case Hyderabad Police

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.