हैदराबाद । साइबराबाद ट्रैफिक पुलिस (Cyberabad Traffic Police) द्वारा संचालित ”अराइव अलाइव” सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत माधापुर ट्रैफिक पुलिस स्टेशन क्षेत्र में स्थित केएलएच यूनिवर्सिटी में छात्रों के साथ एक जागरूकता संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में साइबराबाद पुलिस आयुक्त डॉ. एम. रमेश (Dr. M. Ramesh) ने भाग लिया और छात्रों को सड़क सुरक्षा तथा सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक किया।
सोशल मीडिया ट्रेंड्स के पीछे अधिक भाग रहे हैं युवा
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आजकल युवा सोशल मीडिया ट्रेंड्स के पीछे अधिक भाग रहे हैं, जहां आईपीएल टीमों और फिल्मी सितारों को लेकर अत्यधिक चर्चा होती है। उन्होंने सवाल किया कि क्या ये सेलिब्रिटी कभी हमारी व्यक्तिगत सुरक्षा के बारे में सोचते हैं। उन्होंने कहा कि केवल परिवार, मित्र और समाज ही हमारे हितैषी होते हैं, इसलिए हमें उनके लिए जिम्मेदारी से व्यवहार करना चाहिए। सीपी ने छात्रों को सलाह दी कि मोबाइल फोन उनके नियंत्रण में होना चाहिए, न कि वे मोबाइल के गुलाम बनें। विशेष रूप से वाहन चलाते समय या सड़क पर चलते समय मोबाइल का उपयोग पूरी तरह से बंद करने की हिदायत दी। उन्होंने छात्रों से अपने कीमती समय को करियर और भविष्य निर्माण पर केंद्रित करने की अपील की।
छात्रों ने सड़क दुर्घटनाओं के बारे में अनुभव साझा किया
उन्होंने कहा कि एक छोटी सी लापरवाही कितना बड़ा नुकसान कर सकती है, यह उन्होंने स्वयं अनुभव किया है। एक अन्य छात्र अल्बर्ट ने कहा कि वह भी सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिससे उन्हें बड़ा सबक मिला। उन्होंने कहा कि सड़क पर चलते समय दोनों ओर ध्यान देना और ट्रैफिक नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। उन्होंने हेलमेट पहनने और उसकी स्ट्रैप सही तरीके से लगाने पर विशेष जोर दिया और कहा कि गति से अधिक महत्वपूर्ण जीवन है। छात्रा रिया ने कहा कि टीवी और सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं को देखकर उन्हें सुरक्षित ड्राइविंग का महत्व समझ में आया है।
सुरक्षित लौटने का इंतजार करते हैं घरवालें
उन्होंने कहा कि घर से बाहर निकलते समय परिवार के उन सदस्यों को याद रखना चाहिए, जो हमारे सुरक्षित लौटने का इंतजार करते हैं। कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्रों दीक्षित, अल्बर्ट और रिया को उनके अनुभव साझा करने के लिए सीपी ने विशेष रूप से सम्मानित किया। अधिकारियों ने बताया कि ”अराइव अलाइव” अभियान का उद्देश्य छात्रों में ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाना है। इस अवसर पर ट्रैफिक डीसीपी-1 जे. रंजन रतन कुमार, एडीसीपी-1 जी. हनुमंतराव, माधापुर ट्रैफिक एसीपी के. चंद्रशेखर रेड्डी, मादापुर लॉ एंड ऑर्डर एसीपी सीएच. श्रीधर, विश्वविद्यालय के डीन बी. आनंद, कोंडापुर एमवीआई नवीन, मादापुर ट्रैफिक एसएचओ ए. श्रीधर कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। छात्रों ने ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करने की शपथ ली।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :