BJP donations : भाजपा को हजारों करोड़ चंदा, कांग्रेस क्यों पीछे?

By Sai Kiran | Updated: February 14, 2026 • 9:34 AM

BJP donations : वित्त वर्ष 2024–25 में इलेक्टोरल ट्रस्टों के माध्यम से राजनीतिक दलों को मिले चंदे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सबसे बड़ा हिस्सा मिला है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट के अनुसार कुल वितरित राशि ₹3,826.35 करोड़ में से भाजपा को ₹3,157.65 करोड़ प्राप्त हुए, जो कुल राशि का 82.52 प्रतिशत है।

मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को ₹298.78 करोड़ (7.81%) जबकि तृणमूल कांग्रेस को ₹102 करोड़ (2.67%) मिले। अन्य 19 राजनीतिक दलों को मिलाकर ₹267.92 करोड़ का चंदा मिला। दान देने वाली कंपनियों में Elevated Avenue Realty LLP ₹500 करोड़ के साथ शीर्ष पर रही, जबकि टाटा सन्स, टीसीएस और मेघा इंजीनियरिंग जैसी कंपनियों ने भी उल्लेखनीय योगदान दिया।

अन्य पढ़े:  ICL फिनकॉर्प NCD: 12.25% तक ब्याज पाने का मौका

राज्यों के अनुसार महाराष्ट्र से सबसे अधिक ₹1,225 करोड़ का योगदान (BJP donations) मिला, जबकि तेलंगाना दूसरे स्थान पर रहा जहाँ से ₹358 करोड़ का चंदा प्राप्त हुआ। देश में पंजीकृत 20 इलेक्टोरल ट्रस्टों में से केवल 10 ने अपनी रिपोर्ट जमा की है। शेष ट्रस्टों के आंकड़े सामने आने पर कुल चंदे की राशि और बढ़ सकती है।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

#Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper adr report 2025 adr report political funding bjp donations bjp vs congress funding breakingnews congress donation data corporate donations india politics electoral bonds and trusts electoral trust funding india india political finance political party funding india