Breaking News : आईईडी विस्फोट में एएसपी की मौत

Read Time:  1 min
एएसपी
एएसपी
FONT SIZE
GET APP

कर्मचारियों के साथ गश्त कर रहे थे एएसपी

कोत्तागुडेम। कुछ समय तक शांत रहने के बाद माओवादियों ने छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों पर पलटवार किया है। सोमवार को छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के कोंटा में हुए आईईडी विस्फोट में एक एडिशनल एसपी की मौत हो गई और दो अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक अधिकारी आकाश राव गिरिपंजे कोंटा-गोल्लापल्ली रोड पर आईईडी विस्फोट की चपेट में आ गए, जब वह अपने कर्मचारियों के साथ गश्त कर रहे थे। उन्हें गंभीर रूप से घायल अवस्था में कोंटा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना में एक सीआई और एक अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। जिस वाहन में पुलिसकर्मी यात्रा कर रहे थे, वह विस्फोट में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। यह विस्फोट एक नए स्थापित पुलिस बेस कैंप के करीब हुआ।

माओवादियों के मंसूबे का शिकार हो गए एएसपी

सुकमा जिले में माओवादियों ने इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) ब्लास्ट किया है। हादसे में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आकाश राव शहीद हो गए। वहीं एसडीओपी और टीआई घायल हैं। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि कोंटा-एर्राबोरा मार्ग पर डोंड्रा के पास प्रेशर आईईडी ब्लास्ट हुआ है। यह सभी अफसर डोंड्रा के पास जेसीबी जलाने की घटना को देखने के लिए गए थे। इस दौरान माओवादी मनसूबों का शिकार हो गए।

एएसपी

एएसपी के शहीद होने की खबर से निवास पर परिजनों का तांता

घटना में गंभीर रूप से घायल एसडीओपी भानुप्रताप चंद्राकर और टीआई सोनल ग्वाल को उच्च स्तरीय इलाज के लिए रायपुर रेफर किए गए हैं। उन्हें हेलीकॉप्टर से रवाना किया गया। घटना स्थल पर पुलिस के सैकड़ों जवान मौजूद हैं। दो सीआरपीएफ कैम्प के बीच यह घटना घटित हुई है। इधर एएसपी आकाश राव गिरपुंजे के शहीद होने की खबर के बाद उनके निवास पर परिजनों का तांता लग गया है। बड़ी संख्या में लोग उनके निवास स्थान पहुंचे। घटना की सूचना मिलने के बाद रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह भी परिजनों से मिलने उनके निवास पहुंचे हैं।

घायलों को रायपुर भेजा गया

बता दें कि सुकमा में नक्सलियों ने ठेकेदार के पोकलेन मशीन को आग के हवाले कर दिया था। एएसपी आकाश राव गिरपुंजे, एसडीओपी और टीआई और अन्य अधिकारियों के साथ घटनास्थल का मुआयना करने गए थे। इस दौरान नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए प्रेशर आईईडी का शिकार हो गए। ब्लास्ट में एएसपी आकाश राव शहीद हो गए और एसडीओपी और टीआई घायल हो गए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुकमा में इलाज के बाद घायलों को बेहतर इलाज रायपुर रवाना किया गया है।

digital

लेखक परिचय

digital

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।