हैदराबाद । मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने हैदराबाद के मुख्य शहरी क्षेत्रों में यात्रियों (Passenger) की आवश्यकताओं के अनुसार एमएमटीएस सेवाओं के संचालन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यात्रियों की संख्या में कमी और असुविधाओं को देखते हुए सेवाओं में सुधार (Improving) करना अत्यंत आवश्यक है।
कार्यालय समय के दौरान ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाए
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि कार्यालय समय के दौरान ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाए और समय का कड़ाई से पालन करते हुए सेवाएं नियमित रूप से चलाई जाएँ। उन्होंने यह भी कहा कि कई स्टेशनों तक बस सेवा नहीं पहुँच पाने के कारण यात्रियों को कठिनाई होती है, इसलिए स्टेशनों तक पहुंच आसान बनाने के लिए छोटे बसों के संचालन पर विचार किया जाए। उन्होंने एमएमटीएस स्टेशनों पर यात्रियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।
बेहतर सुविधा मिलने पर लोग एमएमटीएस सेवाओं की ओर आकर्षित होंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतर सुविधाओं के साथ ही लोग एमएमटीएस सेवाओं की ओर आकर्षित होंगे। अधिकारियों को आय के स्वावलंबी स्रोत बढ़ाने और अंतिम चरण की संपर्क सुविधा सुधारने के लिए भी कदम उठाने को कहा गया। इसके साथ ही यात्रियों की संख्या बढ़ाने और सुविधाओं के विस्तार की संभावनाओं पर अध्ययन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया। इस समीक्षा बैठक में राज्य के परिवहन मंत्री पोन्नम प्रभाकर, मुख्य सचिव के. रामकृष्ण राव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :