हैदराबाद । नशीले पदार्थों की तस्करी का आरोपी पुलिस के शिकंजे में फंस गया। साथ ही दो उपभोक्ता भी पकड़े गए। अमीनपुर पुलिस स्टेशन की टीम ने सिरीलिंगमपल्ली ज़ोन, साइबराबाद (Cyberabad) की एसओटी (SOT) टीम के साथ समन्वित कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय नशे के तस्कर और दो खरीदारों को गिरफ्तार किया। इस दौरान 2.7 किलोग्राम अफीम और 50 हजार रुपये नकद जब्त किए गए।
आरोपी विश्नोई हेतराम 2.7 किलोग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों में विश्नोई हेतराम (50 वर्ष) निवासी विश्नोई किधानी, डूंगरपुर, राजस्थान, बगडाराम, (56 वर्ष) निवासी कदथल, कुशलपुर, राजस्थान, गोदारा सुभाष ( 21 वर्ष) निवासी ओडीएफ पार्क कॉलोनी, अमीनपुर, साइबराबाद शामिल है। विश्वसनीय सूचना मिली कि राजस्थान से एक व्यक्ति अमीनपुर स्थित महाराज टाइल्स शॉप में नशीला पदार्थ अफीम बेचने आ रहा है। इस सूचना पर अमीनपुर पुलिस और एसओटी टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी विश्नोई हेतराम को गिरफ्तार किया और उसके पास से 2.7 किलोग्राम अफीम जब्त की।

दो ग्राहक बगडाराम और सुभाष भी हिरासत में
इसके अलावा, अफीम खरीदने आए दो ग्राहक बगडाराम और सुभाष को भी हिरासत में लिया गया। डीसीपी, शेरलिंगमपल्ली च. श्रीनिवास ने नागरिकों से अनुरोध है कि नशीली दवाओं से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन पर दें। माता-पिता, शिक्षक और सामुदायिक नेता मिलकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें। यह कार्रवाई श्री च. श्रीनिवास, डीसीपी, शेरलिंगमपल्ली ज़ोन और शोभन कुमार, डीसीपी, एसओटी, तथा एन. उदय रेड्डी, अतिरिक्त डीसीपी, सिरीलिंगमपल्ली ज़ोन के मार्गदर्शन में अमींपुर पुलिस और एसओटी की संयुक्त प्रयासों से की गई।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :