51,528 एकड़ फसल को पहुंचा नुकसान
हैदराबाद। पिछले दो महीनों में ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश के कारण हुई व्यापक फसल क्षति के मद्देनजर राज्य सरकार ने प्रभावित किसानों को मुआवजा देने के लिए 51.528 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। यह निर्णय कृषि विभाग द्वारा किये गए मूल्यांकन के बाद लिया गया है। सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार, 51,528 एकड़ फसल को नुकसान पहुंचा है, जिससे 29 जिलों के 41,361 किसान प्रभावित हुए हैं।
धान की फसल को पहुंची थी भारी क्षति
प्रभावित किसानों के बैंक खातों में मुआवजा राशि का सीधा हस्तांतरण सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत सर्वेक्षण कराने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। कृषि मंत्री तुम्मला नागेश्वर राव ने अधिकारियों को स्वीकृत राशि का शीघ्र वितरण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय करने का निर्देश दिया। तेलंगाना के अधिकांश भागों में धान की खेती होती है। वर्ष में दो बार धान की पैदावार होती है। भारी पैमाने पर कृषि कार्य होने के कारण देश में धान उपज के मामले में तेलंगाना अव्वल स्थिति में पहुंच गया है। इन सबके बीच कई बार तेलंगाना के किसानों को बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि का शिकार होना पड़ा। भारी पैमाने पर फसलें बर्बाद हो गईं।
नुकसान का टीम ने लिया था जायजा
लगातार फसलों के बर्बाद होने के कारण किसान आर्थिक रूप से बर्बाद हो गए हैं। वे लगातार सरकार से फसल क्षति का मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। इसको लेकर विभिन्न किसान संगठनों ने धरना प्रदर्शन भी किया था। हालांकि सरकार स्थिति पर नजर बनाए रखी थी। अधिकारियों की टीम नुकसान का आंकलन कर रही थी। आंकलन का कार्य पूरा होने के बाद प्रभावित किसानों को मुआवजे देने की राशि आखिरकर सरकार ने मंजूर कर दी, यह किसानों के लिए राहत भरी खबर है।
- Hyderabad : पीएम ने हैदराबाद में सिंधु अस्पताल का किया उद्घाटन
- Hyderabad : सीएम का प्रधानमंत्री मोदी से लंबित तेलंगाना परियोजनाओं को शीघ्र मंजूरी देने का आग्रह
- Meet : पीएम मोदी ने एपी के सीएम, डीसीएम से की शिष्टाचार भेंट
- PM Modi : प्रधानमंत्री ने तेलंगाना में 9,400 करोड़ रुपए की रेल एवं विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण
- CM : तमिलनाडु के सीएम बनने पर रेवंत रेड्डी ने जोसेफ सी. विजय को दी बधाई