हैदराबाद। आईटी (IT) और उद्योग मंत्री दुदिल्ला श्रीधर बाबू ने कहा कि राज्य सरकार (State) तेलंगाना की भावी पीढ़ियों के लिए दिन-रात काम कर रही है। गच्चीबावली पीजेआर फ्लाईओवर का उद्घाटन करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के नेतृत्व में जनता की सरकार हैदराबाद को वैश्विक महानगर में बदलने के लिए व्यवस्थित कदम उठा रही है।
सरकार शहरी विकास के लिए 10,000 करोड़ रुपये आवंटित किए: श्रीधर बाबू
उन्होंने कहा, “पहली बार कांग्रेस सरकार ने 2024-25 के बजट में शहरी विकास के लिए 10,000 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। शहरी विकास को और गति देने के लिए सरकार ने फ्लाईओवर, अंडरपास और सड़क चौड़ीकरण के बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए 7,032 करोड़ रुपये के निवेश के साथ हैदराबाद सिटी इनोवेटिव एंड ट्रांसफॉर्मेटिव इंफ्रास्ट्रक्चर (एच-सीआईटीआई) परियोजना शुरू की है। इसके तहत हम 28 फ्लाईओवर, 13 अंडरपास, 4 आरओबी, 3 आरयूबी और 10 प्रमुख बिंदुओं पर सड़क विस्तार कर रहे हैं।”
हर ट्रैफिक सिग्नल को स्मार्ट सिग्नल में बदलने की योजना : मंत्री
मंत्री ने आगे कहा कि हैदराबाद में वाहनों की तेजी से बढ़ती संख्या के साथ, राज्य सरकार एआई तकनीक का उपयोग करके हर ट्रैफिक सिग्नल को स्मार्ट सिग्नल में बदलने की योजना को लागू कर रही है। श्रीधर बाबू ने हैदराबाद में मेट्रो चरण- II परियोजना का समर्थन नहीं करने के लिए केंद्र सरकार की भी आलोचना की। श्रीधर बाबू ने कहा, “जब हमने केंद्र से सहायता मांगी, तो उसने कोई जवाब नहीं दिया और एक भी रुपया मंजूर नहीं किया गया। तेलंगाना इस देश का अभिन्न अंग है। हम मेट्रो परियोजना के लिए धन जारी करने के लिए केंद्र पर दबाव बनाना जारी रखेंगे।”