Jyotiba Phule : फुले के आदर्शों पर आगे बढ़ रही मोदी सरकार – जी. किशन रेड्डी

Read Time:  1 min
फुले
फुले
FONT SIZE
GET APP

हैदराबाद । महात्मा ज्योतिबा फुले के सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा विस्तार के आदर्शों को मार्गदर्शक मानकर केंद्र सरकार (Central Government) दृढ़ता से आगे बढ़ रही है। यह बातें केंद्रीय (Union Minister)कोयला एवं खनन मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहीं। फुले की 200 वीं जयंती के अवसर पर अंबरपेट स्थित अली कैफे चौराहे पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

जातीय गणना जैसे ऐतिहासिक निर्णय फुले की प्रेरणा से ही लागू

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महिलाओं को विधानसभाओं और संसद में 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करना तथा देशभर में व्यापक जातीय गणना जैसे ऐतिहासिक निर्णय Phule की प्रेरणा से ही लागू किए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार वंचित एवं कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है।

महिला शिक्षा के प्रसार में फुले का योगदान अमूल्य – बंडारू

हरियाणा के पूर्व राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि महिला शिक्षा के प्रसार में फुले का योगदान अमूल्य है और उनके विचार आज भी समाज के लिए पथप्रदर्शक बने हुए हैं। इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सी. कृष्ण यादव, पूर्व बीसी आयोग अध्यक्ष डॉ. वकुलाभरणम् कृष्ण मोहन राव, भाजपा के प्रधान महासचिव डॉ. गौतम राव, भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष जी. आनंद गौड़ सहित विभिन्न संगठनों के नेता एवं पूर्व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे और फुले की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Read Telugu News: https://vaartha.com/


यह भी पढ़ें-

Ajay Kumar Shukla

लेखक परिचय

Ajay Kumar Shukla

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।