हैदराबाद। कुतुबुल्लापुर (Quthbullapur) ज़ोन की पुलिस ने एक दिन में ही दो बड़े मामलों में सफलता हासिल की। जीडीमेटला और मेडचल पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में अवैध ड्रग्स और नकली बीज तस्करी के आरोपियों को गिरफ्तार किया और करोड़ों रुपये की संपत्ति जब्त की। जीडीमेटला में पुलिस ने नशीला पदार्थ मेथाम्फ़ेटामिन बरामदगी की है। जीडीमेटला पुलिस स्टेशन की सीमा में गणेश नगर के पास एसओटी कुतुबुल्लापुर टीम और जीडीमेटला पुलिस ने एक छापेमारी में दो लोगों को अवैध मेथाम्फ़ेटामिन के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में वेमुला साई कुमार व तिरुमला अरविंद शामिल है। इस दौरान 63 लाख 20 हजार की मेथाम्फ़ेटामिन 316 ग्राम और एक मोबाइल (Mobile) तथा दो वजन वाली मशीन को बरामद किया है।

दोनों आरोपी नशीली दवाओं के आदी
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी नशीली दवाओं के आदी हैं। मुख्य सप्लायर पूजित, कुतुबुल्लापुर का निवासी, फिलहाल फरार है। अन्य कई उपभोक्ताओं की पहचान हुई है, जो अभी फरार हैं। इसी क्रम में मेडचल पुलिस और एसओटी टीम ने ओआरआर, मेडचल के पास महिंद्रा बोलेरो वाहन को रोककर 3000 किग्रा प्रतिबंधित बीजी -III कपास बीज जब्त किया। पुलिस ने इस दौरान चालक तलारी रमेश, निवासी, कोसगी मंडल, कर्नूल , वाहन मालिक , चेवुला नरसिमुलु, कोसगी मंडल को गिरफ्तार किया है। मुख्य आपूर्तिकर्ता मगुलुरी सांबा शिवाराव फरार है। जब्त की गई संपत्ति में बीजी-III कपास बीज 3000 किग्रा और एक बोलेरो वाहन शामिल है। बरामद संपत्ति का मूल्य 98 लाख बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने बीज के थैले को पत्तागोभी के थैले के नीचे छिपा रखा था।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :