అభ్యర్థుల మధ్య లొల్లి చైర్ పర్సన్/మేయర్ ఎన్నిక తగ్గిన టమాటా ధరలు నిజామాబాద్, కరీంనగర్లో బిజెపి జెండా! జలమండలి పునర్వ్యవస్థీకరణ తెలంగాణకు శుభవార్త ఎన్నికల పోలింగ్ ఎంతంటే? ముగిసిన మున్సిపల్ పోలింగ్ కోఠిలో కాల్పులు, ఏటీఎం టార్గెట్! రూ.6 లక్షల దోపిడీ అత్తతో కలిసి మేనమామను చంపిన మేనల్లుడు అభ్యర్థుల మధ్య లొల్లి చైర్ పర్సన్/మేయర్ ఎన్నిక తగ్గిన టమాటా ధరలు నిజామాబాద్, కరీంనగర్లో బిజెపి జెండా! జలమండలి పునర్వ్యవస్థీకరణ తెలంగాణకు శుభవార్త ఎన్నికల పోలింగ్ ఎంతంటే? ముగిసిన మున్సిపల్ పోలింగ్ కోఠిలో కాల్పులు, ఏటీఎం టార్గెట్! రూ.6 లక్షల దోపిడీ అత్తతో కలిసి మేనమామను చంపిన మేనల్లుడు

National : बंगले में शिफ्ट हुआ रिंकू सिंह का परिवार, 8 जून को सगाई

Author Icon By digital
Updated: June 2, 2025 • 8:29 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

साढ़े तीन करोड़ रुपये का बंगला खरीदा था रिंकू सिंह ने

भारतीय क्रिकेटर सिंह की सगाई आठ जून को लखनऊ में मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज के साथ हो रही है। सगाई से पहले उनका परिवार अलीगढ़ के महुआ खेड़ा स्थित साढ़े तीन करोड़ रुपये के बंगले में आ गया है। इस बंगले को रिंकू सिंह ने खरीदा था। बंगले में माता-पिता, बहन के अलावा भाई भी रह रहे हैं। शादी के बाद सांसद प्रिया सरोज इसी आलीशान बंगले में आएंगी। इधर, रिंकू सिंह के मामा प्रेमपाल सिंह को उनकी सगाई का न्योता नहीं मिला है। हालांकि, उन्होंने सगाई में जाने की तैयारी कर रखी है। प्रेमपाल सिंह ने कहा कि भांजे की सगाई की जानकारी उन्हें मीडिया के जरिये मिली है। अभी तक रिंकू के परिवार की तरफ से जानकारी नहीं दी गई है।

रिंकू सिंह के पिता ने छोड़ दिया अपना काम

उन्होंने कहा कि भांजे की सगाई और शादी सांसद प्रिया सरोज से होने पर वह काफी खुश हैं। वहीं, सिंह के परिवार में सगाई को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। अलीगढ़ से खास लोगों को ही सगाई में बुलाने की तैयारी हो रही है। सगाई से पहले सिंह के पिता खानचंद ने गैस सिंलिडर लाने-ले जाने का काम छोड़ दिया है। काम के साथ उन्होंने उस सर्वेंट क्वार्टर को भी छोड़ दिया है, जहां वह पिछले 25 साल से रह रहे थे। अब वह साढ़े तीन करोड़ रुपये के बंगले में रहने लगे हैं।

बनारस में होगी रिंकू सिंह की शादी

साल 2023 के आईपीएल सीजन में गुजरात टाइटंस के खिलाफ यश दयाल की पांच गेंदों पर पांच छक्के मारकर सिंह क्रिकेट के सितारे बन गए थे। वह चंद वर्षों में क्रिकेट के उभरते सितारे बने और अब उनका नाता जौनपुर के बड़े सियासी परिवार से हो रहा है। जौनपुर की मछलीशहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी सांसद प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी 8 जून को लखनऊ में होगी। उनकी शादी भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे सिंह के साथ होनी है। शादी 18 नवंबर 2025 को वाराणसी के होटल ताज से होगी। इसमें क्रिकेट के सितारे, फिल्म जगत की हस्तियों और उद्योगपतियों का जमवाड़ा रहेगा।

# Paper Hindi News #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper breakingnews latestnews trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.