News Hindi : तेलंगाना में सड़क दुर्घटनाएं बढ़ीं – डीजीपी

By Ajay Kumar Shukla | Updated: December 31, 2025 • 9:32 AM

हैदराबाद । तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) शिवधर रेड्डी (Shivadhar Reddy) ने कहा कि वर्ष 2025 में राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में रही। वर्ष 2024 की तुलना में कुल अपराध दर (Crime Rate) में 2.33 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई, जबकि सड़क दुर्घटनाओं में 5.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

इस वर्ष राज्य में 2,28,269 मामले दर्ज हुए

तेलंगाना पुलिस वार्षिक रिपोर्ट–2025 जारी करते हुए डीजीपी ने बताया कि इस वर्ष राज्य में 2,28,269 मामले दर्ज हुए, जबकि 2024 में यह संख्या 2,34,158 थी। भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत दर्ज मामलों में भी 1.45 प्रतिशत की गिरावट आई है। उन्होंने कहा कि सजा दर में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, जो 2024 में 35.63 प्रतिशत से बढ़कर 2025 में 38.72 प्रतिशत हो गई। इस वर्ष चार मामलों में अदालतों ने मृत्युदंड सुनाया, जबकि 216 मामलों में 320 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा दी गई।2025 की तुलना 2024 से करते हुए डीजीपी ने बताया कि कई गंभीर अपराधों में कमी आई है।

कई को आजीवन कारावास और तीन मामलों में मृत्युदंड

डीजीपी ने कहा कि हत्या 8.76% की कमी, बलात्कार 13.45% की कमी, लाभ के लिए हत्या: 15.66% की कमी, डकैती 27.17% की कमी, चोरी 9.1% की कमी आई है। हालांकि, डकैती के मामलों में 24.14 प्रतिशत और विश्वासघात के मामलों में 23 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जिन पर पुलिस कड़ी नजर रख रही है। महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर पांच वर्षीय तुलनात्मक आंकड़े प्रस्तुत करते हुए डीजीपी ने कहा कि 2025 में मिश्रित रुझान देखने को मिले है।

डीजीपी ने बताया कि दहेज हत्या कोई बदलाव नहीं, दहेज मृत्यु 0.79% की वृद्धि, दहेज उत्पीड़न 2.01% की कमी, बलात्कार 13.45% की कमी, अपहरण 10.61% की कमी, महिलाओं की हत्या 2.90% की वृद्धि हुई है। पॉक्सो अधिनियम के तहत 141 मामलों में 154 आरोपियों को आजीवन कारावास और तीन मामलों में मृत्युदंड दिया गया। एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत 28 मामलों में 53 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा दी गई।

509 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया

उन्होंंने कहा कि वर्ष के दौरान 509 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया, जिनमें 23 तेलंगाना से थे। राज्य में साइबर अपराध के मामलों में 3 प्रतिशत की कमी आई, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर इनमें वृद्धि हुई। तेलंगाना मोबाइल फोन रिकवरी में राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी रहा, जहां प्रतिदिन औसतन 111 मोबाइल फोन बरामद किए गए। साइबर अपराध से जुड़े मामलों में 246 करोड़ की वसूली की गई, जबकि 159.65 करोड़ रुपए की राशि 24,498 पीड़ितों को वापस की गई।

पुलिस की उपलब्धियां की चर्चा करते डीजीपी ने बताया कि तेलंगाना पुलिस ने पंचायत चुनाव, मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता, फुटबॉलर लियोनेल मेसी से जुड़े अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम और निजामाबाद व कामारेड्डी जिलों में आई बाढ़ जैसी बड़ी घटनाओं का सफलतापूर्वक प्रबंधन किया, जिसमें किसी की जान नहीं गई। तेलंगाना पुलिस ने झारखंड में आयोजित 68वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट में 18 पदक और वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में 10 पदक जीते।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

#CrimeStatistics #Hindi News Paper #HyderabadNews #LawAndOrder #RoadSafety #TelanganaPolice breakingnews