हैदराबाद । सिकंदराबाद रेलवे पुलिस (Railway Police) और आरपीएफ (RPF) ने ट्रेनों में चोरी करने वाले महिला समेत दो गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 210 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए गए है। बरामद आभूषण का मूल्य करीब 25 लाख रुपए बताया जा रहा है।
रेलवे पुलिस ने आरपीएफ स्टाफ के सहयोग से हुई गिरफ्तारी
सिकंदराबाद रेलवे पुलिस ने आरपीएफ स्टाफ के सहयोग से ट्रेनों में करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन के क्षेत्र में हुई दो चोरी की घटनाओं में शामिल थे। बरामद किए गए सोने के आभूषणों की कुल कीमत लगभग 25 लाख रुपए है। गिरफ्तार किए
आरोपियों में कोकिला मणिराजू (39 वर्ष), निवासी आरटी नगर, टाइमयप्पा गार्डन, बैंगलोर, कर्नाटक एक पेशेवर अपराधी हैं और पहले से ही हैदराबाद में चार संपत्ति अपराधों के मामलों में जेल जा चुकी हैं।
ट्रेन में सो रहे यात्रियों के पर्स या बैग से करते थे आभूषण चोरी
दूसरा आरोपी दीना (27 वर्ष) निवासी अनिबिरानी स्ट्रीट, काटेरी, जोलारपेट (वी), वेल्लोर जिला, तमिलनाडु शराब और सिगरेट का सेवन करता है। लगभग एक महीने पहले उसने अपनी वित्तीय कठिनाई कोकिला के साथ साझा की, जिसके बाद दोनों ने चोरी करना शुरू किया। जानकारी के अनुसार, बीते 2 दिसंबर 2025 की रात दोनों ने ट्रेन नंबर 20811, नांदेड़ एक्सप्रेस के एसी कोच में यात्री होने का दिखावा किया। यात्रा के दौरान, जब यात्री सो रहे थे, तो दोनों आरोपियों ने दो महिला यात्रियों के बैग के ज़िप खोलकर उनके सोने के आभूषण और पर्स चोरी किए। इसके बाद वे दूसरे कोच में चले गए और चार्लापल्ली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर फरार हो गए।
बरामद 210 ग्राम के सोने के आभूषण मूल्य 25 लाख रुपए
सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन के गेट नंबर 2 के पास चोरी की नियत से घूमते हुए, दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 210 ग्राम सोने के आभूषण बरामद हुआ। बरामद आभूषण का मूल्य 25 लाख रुपए बताया जा रहा है। आईआरपी /एसएचओ बी. साईएश्वर गौड़ के नेतृत्व में, एसआईआरपी / आरपीएस सिकंदराबाद एस.वी. सुब्बा रेड्डी की क्राइम टीम ने आरपीएफ स्टाफ के सहयोग से आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस कार्य की निगरानी रेलवे पुलिस अधीक्षक चंदना दीप्ति और डीएसआरपी एससी(यू ) एस.एन. जवेद ने की। आईजीपी रेलवे और रोड सेफ्टी के. रमेश नायडू ने जीआरपी सिकंदराबाद के अधिकारियों और कर्मियों की सराहना की और उन्हें उचित पुरस्कार देने की घोषणा की।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :