Police : दो कुख्यात चोर गिरफ्तार, सोने के गहने और नकदी बरामद

Read Time:  1 min
चोर
चोर
FONT SIZE
GET APP

हैदराबाद । मल्काजगिरी कमिश्नरेट की बेंगमपेट पुलिस ने दो कुख्यात चोरों (Criminals) को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से चोरी के सोने के गहने (Gold Jewellery), मोबाइल फोन और नकदी बरामद की। इन संपत्तियों की कुल कीमत लगभग 40 लाख रुपए आंकी गई है।

परिवारिक समारोह में भाग लेने के लिए चले गए घरवाले

बीते 16 फरवरी को एम. अनुराधा, पत्नी विजेन्द्र नाथ, निवासी सत्यानकृष्ण सीरी संपदा अपार्टमेंट्स, बेंगमपेट ने लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 15 फरवरी को उन्होंने घर बंद कर कवाडीगुडा में परिवारिक समारोह में भाग लेने के लिए चले गए । अगले दिन सुबह उनकी नौकरानी और पड़ोसियों ने सूचना दी कि मुख्य गेट का ताला टूटा है और घर खुला हुआ है। घर लौटने पर उन्होंने पाया कि अलमारी टूटी हुई थी और घर में रखे आभूषण और नकदी चोरी हो गए थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चोरी का मामला दर्ज किया गया।

दोनों आरोपियों ने भी पहले चोरी को अंजाम दिया

सहायक पुलिस उपायुक्त, बेंगमपेट डिवीजन, मलकाजगिरी ज़ोन, पी . गोपालकृष्ण मूर्ति ने बताया कि पुलिस ने छानबीन के बाद शनिवार को बेंगमपेट क्राइम टीम ने बिसाई प्रदीप, (25 वर्ष), प्राइवेट कर्मचारी, शिव पार्वती बॉयज़ हॉस्टल, प्रकाश नगर, बेंगमपेट, एडला प्रवीण कुमार, (32 वर्ष), लेबर, अल-हमरा कॉलोनी, शेखपेट, हैदराबाद को गिरफ्तार किया। पहले भी दोनों आरोपियों ने चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। बरामद किए गए सामान में सोने के आभूषण, दो मोबाइल फोन , 65 हजार रुपए नकद शामिल है। गिरफ्तारी च. श्रीधर डीसीपी मलकाजगिरी, पी. गोपालकृष्ण मूर्ति, एसीपी बेंगमपेट, पी. सैदुलु, एसएचओ बेंगमपेट, और बेंगमपेट पुलिस स्टाफ के सहयोग से की गई। सीसीएस कैंटोनमेंट टीम के इंस्पेक्टर नरसिंह राव और उनकी टीम ने भी सहयोग किया।

अपराधों से बचाव के लिए सुरक्षा उपाय अपनाएँ

पुलिस ने सभी निवासियों से अनुरोध किया है कि संपत्ति अपराधों से बचाव के लिए सुरक्षा उपाय अपनाएँ। घर छोड़ते समय दरवाजे, खिड़कियाँ और ग्रिल को ठीक से लॉक करें। सामान्य क्षेत्रों में सीसीटीवी और प्रकाश व्यवस्था ठीक ढंग से काम कर रही हो यह सुनिश्चित करें। यात्रा योजनाओं या लाइव लोकेशन को सोशल मीडिया पर साझा न करें।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

Ajay Kumar Shukla

लेखक परिचय

Ajay Kumar Shukla

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।