అభ్యర్థుల మధ్య లొల్లి చైర్ పర్సన్/మేయర్ ఎన్నిక తగ్గిన టమాటా ధరలు నిజామాబాద్, కరీంనగర్లో బిజెపి జెండా! జలమండలి పునర్వ్యవస్థీకరణ తెలంగాణకు శుభవార్త ఎన్నికల పోలింగ్ ఎంతంటే? ముగిసిన మున్సిపల్ పోలింగ్ కోఠిలో కాల్పులు, ఏటీఎం టార్గెట్! రూ.6 లక్షల దోపిడీ అత్తతో కలిసి మేనమామను చంపిన మేనల్లుడు అభ్యర్థుల మధ్య లొల్లి చైర్ పర్సన్/మేయర్ ఎన్నిక తగ్గిన టమాటా ధరలు నిజామాబాద్, కరీంనగర్లో బిజెపి జెండా! జలమండలి పునర్వ్యవస్థీకరణ తెలంగాణకు శుభవార్త ఎన్నికల పోలింగ్ ఎంతంటే? ముగిసిన మున్సిపల్ పోలింగ్ కోఠిలో కాల్పులు, ఏటీఎం టార్గెట్! రూ.6 లక్షల దోపిడీ అత్తతో కలిసి మేనమామను చంపిన మేనల్లుడు

Politics : मुख्यमंत्री के नेतृत्व में नशे के खिलाफ हो रही अभूतपूर्व कार्रवाई : आप

Author Icon By digital
Updated: May 28, 2025 • 9:34 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

भाजपा का अभियान केवल दिखावा : आप

चंडीगढ़। भाजपा के आधारहीन अभियान पर प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ प्रवक्ता नील गर्ग कहा कि बीजेपी के दावे भ्रामक और राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि मान सरकार ने पंजाब के इतिहास में सबसे व्यापक और प्रभावी नशा विरोधी अभियान ‘युद्ध नशयां विरुद्ध’ शुरू किया है। नील गर्ग ने कहा, ‘‘मान सरकार ने पंजाब में ड्रग माफिया की कमर तोड़ने में अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। हजारों ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, प्रमुख तस्करी चेन को ध्वस्त किया गया है और ड्रग तस्करों की संपत्तियों को बुलडोजर कार्रवाई के तहत ध्वस्त कर दिया गया है। इसके साथ ही, नशे के आदी लोगों को नशा मुक्ति केंद्रों में उचित देखभाल और पुनर्वास प्रदान किया गया है।’

आप प्रवक्ता ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

‘युद्ध नशयां विरुद्ध’ अभियान के शुरू होने के बाद से हजारों तस्करों को गिरफ्तार किया गया तथा बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त किए गए। ड्रग तस्करों की संपत्तियों को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया, जिससे नशे के प्रति सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का कड़ा संदेश गया। नशे के आदी लोगों को समाज में पुनः शामिल होने के लिए नशा मुक्ति केंद्रों में सर्वोत्तम उपचार की व्यवस्था की गई है।

लगातार ‘नशा मुक्ति यात्रा’ निकाल रहे आप के मंत्री, विधायक

आप के मंत्री और विधायक अपने निर्वाचन क्षेत्रों में ‘नशा मुक्ति यात्रा’ लगातार निकाल रहे हैं। लोग नशीले पदार्थों का सेवन न करने और तस्करों की मदद नहीं करने की शपथ ले रहे हैं। वहीं कई गांवों ने खुद को नशा मुक्त घोषित भी कर दिया है।

भाजपा पर गुमराह करने का आरोप

भाजपा पर निशाना साधते हुए नील गर्ग ने पाखंड और दोहरे मापदंड का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘भाजपा ने अपने तत्कालीन सहयोगी अकाली दल के साथ मिलकर अपने कार्यकाल के दौरान पंजाब में ड्रग्स को खुलेआम बहने दिया। उनके संरक्षण में ड्रग माफिया फलते-फूलते रहे और पंजाब के युवाओं की कई पीढ़ियां बर्बाद होती रहीं। अब जब आप सरकार ड्रग्स के उन्मूलन के लिए क्रांतिकारी कदम उठा रही है, तो भाजपा नेता लोगों को गुमराह करने के लिए निराधार बयान दे रहे हैं।’

पंजाब में नशा खत्म हो भाजपा नहीं चाहती : आप प्रवक्ता

नील गर्ग ने कहा, ‘भाजपा का उल्टी गिनती अभियान जवाबदेही सुनिश्चित करने के बारे में नहीं है। यह इस तथ्य से ध्यान हटाने के लिए अनावश्यक राजनीतिक शोर मचाने के लिए है कि पंजाब अंततः मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में सुधार और विकास के मार्ग पर है। सच्चाई यह है कि भाजपा नहीं चाहती कि पंजाब में नशा खत्म हो, क्योंकि वे नहीं चाहते कि राज्य तरक्की करे।

भाजपा को दी चुनौती

नील गर्ग ने भाजपा को चुनौती दी कि वे नाटकबाजी करने के बजाय अपने कार्यकाल के दौरान नशीले पदार्थों पर अंकुश लगाने में एक भी विश्वसनीय आंकड़े पेश करें। उन्होंने कहा कि पंजाब के युवा तथ्य और कार्रवाई जानना चाहते हैं, दुष्प्रचार नहीं।

# Paper Hindi News #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper Aam aadmi party AAP bjp breakingnews latestnews trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.