Rail : अखिल रेल हिंदी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

Read Time:  1 min
रेल हिंदी क्विज
रेल हिंदी क्विज
FONT SIZE
GET APP

हैदराबाद । रेल मंत्रालय (Railway Board ) के तत्वावधान में, अखिल रेल हिंदी क्विज़ प्रतियोगिता-2025 का आयोजन भारतीय रेलवे वित्तीय प्रबंधन संस्थान, सिकंदराबाद में किया गया। कार्यक्रम में वी.जी. भूमा, अपर सदस्य (Human Resources ), रेलवे बोर्ड ने मुख्य अतिथि के रूप में और डॉ. वी. सुगुणा, निदेशक/राजभाषा ने सम्माननीय अतिथि के रूप में इस अवसर की शोभा बढ़ाई।

सिकंदराबाद को इस प्रतियोगिता के आयोजन के लिए चुना गया

कार्यक्रम की अध्यक्षता सुश्री अपर्णा गर्ग, महानिदेशक/इरिफेम और सिर्रा शांति राजू, अपर महानिदेशक/ इरिफेम ने की। सिद्धार्थ कटि, प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी/दमरे, जी.आर.एस. राव, मुख्य कार्मिक अधिकारी (प्रशासन)/दमरे और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। यह प्रतियोगिता भारतीय रेल में काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच राजभाषा (हिंदी) के प्रति रुचि पैदा करने के उद्देश्य से आयोजित की गई।

यह भी ध्यान देने वाली बात है कि क्षेत्र में स्थित सिकंदराबाद को इस प्रतियोगिता के आयोजन के लिए चुना गया ताकि हिंदीतर भाषी क्षेत्रों में स्थित रेलवे कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग और प्रचार को और अधिक बढ़ावा मिल सके। सभी ज़ोन और यूनिटों की 28 टीमों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें 120 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी सम्मिलित थे। सुश्री वी.जी. भूमा, अपर सदस्य (मानव संसाधन), रेलवे बोर्ड ने अखिल रेल हिंदी क्विज़ प्रतियोगिता-2025 के प्रतिभागियों की सराहना की, इसे क्विज़ फॉर्मेट के ज़रिए हिंदी को बढ़ावा देने की एक अनोखी पहल बताया और राजभाषा के कार्यान्वयन के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रतियोगिता में पूर्व मध्य रेलवे को प्रथम पुरस्कार

छः फाइनलिस्ट टीमों के अपने टैलेंट प्रदर्शन के साथ अखिल रेल हिंदी क्विज़ प्रतियोगिता- 2025 संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में पूर्व मध्य रेलवे को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ और उत्तर पश्चिम रेलवे और पूर्व तट रेलवे को द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। बनारस लोकोमोटिव वर्क्स और पश्चिम मध्य रेलवे को प्रेरणा पुरस्कार दिया गया, यह समारोह भारतीय रेल में हिंदी की उत्कृष्टता का प्रतिपादन करनेवाला एक गौरवपूर्ण उत्सव साबित हुआ। सुश्री अपर्णा गर्ग ने आईआरआईएफएम द्वारा पहली बार अखिल रेल हिंदी क्विज़ प्रतियोगिता-2025 की मेज़बानी करने पर गर्व जताया और कहा कि इसमें भाग लेने वाली लगभग 30 टीमों ने राजभाषा के प्रति ज़बरदस्त उत्साह दिखाया है।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

Ajay Kumar Shukla

लेखक परिचय

Ajay Kumar Shukla

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।