हैदराबाद। नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (उपक्रम), हैदराबाद-सिकंदराबाद की 61वीं अर्द्धवार्षिक बैठक का आयोजन भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड, कॉरपोरेट अनुसंधान एवं विकास, हैदराबाद में किया गया। बैइक की अध्यक्षता इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक तथा नराकास (उपक्रम) के अध्यक्ष अनुराग कुमार ने की। इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यान्वयन कार्यालय (दक्षिण), राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय के उप निदेशक अनिर्बान कुमार विश्वास तथा बीएचईएल, कॉरपोरेट अनुसंधान एवं विकास के महाप्रबंधक एवं प्रमुख वी.वी. सुब्रह्मण्यम मंचासीन थे। कार्यक्रम का संचालन बीएचईएल, कॉरपोरेट अनुसंधान एवं विकास की वरिष्ठ प्रबंधक बी.जे. वसुंधरा ने किया।
नराकास (उपक्रम) के सदस्य-सचिव डॉ. राजनारायण अवस्थी ने गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की
नराकास (उपक्रम) के सदस्य-सचिव डॉ. राजनारायण अवस्थी ने विभिन्न सदस्य कार्यालयों में राजभाषा कार्यान्वयन तथा आयोजित गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। अध्यक्ष, नराकास (उपक्रम) ने अपने अभिभाषण में सदस्य-कार्यालयों द्वारा राजभाषा कार्यान्वयन हेतु किए जा रहे विशेष प्रयासों की सराहना की एवं कहा कि राजभाषा हिंदी न केवल हमारी पहचान की अभिव्यक्ति है, अपितु एक समावेशी कार्य संस्कृति का माध्यम भी है। उन्होंने सदस्य कार्यालयों द्वारा हिंदी के प्रयोग को बढ़ाने हेतु अपनाए गए नवीन प्रयोगों एवं समर्पित प्रयासों की प्रशंसा की तथा सभी सदस्यों को अधिक से अधिक राजभाषा में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
राजभाषा कार्यान्वयन की स्थिति की समीक्षा की गई
तदुपरांत, राजभाषा विभाग, दक्षिण क्षेत्र के उप निदेशक (कार्यान्वयन) अनिर्बान कुमार विश्वास ने समिति की गतिविधियों की प्रस्तुति तथा सभी सदस्य कार्यालयों से प्राप्त छमाही रिपोर्टों का अवलोकन कर राजभाषा कार्यान्वयन की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि हैदराबाद-सिकंदराबाद (उपक्रम) की यह समिति का कार्य सर्वथा प्रशंसनीय है। इस बैठक के दौरान उप निदेशक (कार्यान्वयन) ने Rajbhasha नीति के सफल कार्यान्वयन हेतु कुछ महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। आगे बताया कि आगामी Rajbhasha विभाग की स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन दिनांक 10 जुलाई 2025 को हैदराबाद में आयोजित की जा रही है। सभी सदस्य कार्यालयों से अनुरोध किया कि अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित किया जाए।
राजभाषा शील्ड, ट्रॉफी, कप एवं “राजभाषा गरिमा पुरस्कार” प्रदान किए गए
समिति के सदस्य-सचिव डॉ. राजनारायण अवस्थी ने मंच से विगत छः माह के दौरान समिति से संबद्ध सदस्य कार्यालयों द्वारा किए गए राजभाषा कार्यान्वयन से संबंधित महत्वपूर्ण गतिविधियों, नवाचारों, प्रतियोगिताओं एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि सदस्य कार्यालयों की सक्रिय भागीदारी, प्रतिबद्धता एवं रचनात्मक दृष्टिकोण के कारण समिति की गतिविधियाँ लगातार सशक्त एवं प्रेरक बन रही हैं। बैठक के पश्चात वर्ष 2024–25 हेतु Rajbhasha शील्ड, ट्रॉफी, कप एवं “Rajbhasha गरिमा पुरस्कार” प्रदान किए गए। इसी प्रकार कार्यालयों द्वारा वर्ष के दौरान प्रकाशित पत्रिकाओं को भी ‘उत्तम पत्रिका’ के सम्मान से सम्मानित किया गया।
राजभाषा कार्यान्वयन के प्रति अपनी निरंतर प्रतिबद्धता दोहराई गई
पुरस्कार विजेता कार्यालयों के अधिकारियों ने समिति के प्रति आभार व्यक्त किया तथा Rajbhasha कार्यान्वयन के प्रति अपनी निरंतर प्रतिबद्धता दोहराई। समारोह में समिति के विभिन्न सदस्य कार्यालयों के वरिष्ठ अधिकारी, Rajbhasha विभागाध्यक्ष, समन्वयक, हिंदी अनुवादक तथा कर्मचारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक के आयोजन में बीएचईएल, कॉरपोरेट अनुसंधान एवं विकास प्रबंधन एवं उनकी टीम तथा ईसीआईएल की ओर से वी. कनका श्री महालक्ष्मी, डॉ. चिप्पाड़ा अंबेडकर, वरिष्ठ हिन्दी अनुवादक, अजहर सुल्तान, अनुभाग सहायक तथा विनिला, Rajbhasha (प्रशिक्षु) का सक्रिय योगदान रहा।
- National- मेरा बूथ-सबसे मजबूत’ के जरिए कार्यकर्ताओं से जुड़ेंगे प्रधानमंत्री मोदी
- USA- आर्टेमिस-2 के अंतरिक्ष यात्रियों का संदेश, धरती ही हमारा असली घर
- Asha Bhosle Died- सुरों की मल्लिका आशा भोसले का निधन, 92 की उम्र में ली अंतिम सांस
- Bihar- बिहार में सियासी हलचल तेज, नीतीश-सम्राट मुलाकातों से बढ़ीं अटकलें
- National- ‘रन फॉर अंबेडकर’ से राहुल गांधी का संदेश, संविधान बचाने की अपील