Safety : साइबराबाद पुलिस का सड़कों पर पुलिसिंग अभियान

By Ajay Kumar Shukla | Updated: February 6, 2026 • 10:59 PM

हैदराबाद। साइबराबाद पुलिस (Cyberabad police) का सड़कों पर पुलिसिंग अभियान चल रहा है। साइबराबाद पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों (Monitor) पर नजर रखने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विजिबल पुलिसिंग का व्यापक स्तर पर संचालन किया जा रहा है।

जनता में सुरक्षा का भरोसा बढ़ रहा है

इस पुलिसिंग अभियान के तहत पुलिस हर क्षेत्र में पैनी नजर रख रही है और जनता में सुरक्षा का भरोसा बढ़ रहा है। कई पुलिस स्टेशनों जैसे कि केपीएचबी , बाचुपल्ली, बालानगर, नारसिंगी और कुक्टपल्ली के अंतर्गत विशेष वाहन जांच और गश्त अभियान चलाए जा रहे हैं। केपीएचबी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में नेक्सस मॉल के पास इंस्पेक्टर राजशेखर रेड्डी के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान संचालित किया गया। बाचुपल्ली पुलिस स्टेशन क्षेत्र के हिल काउंटी इलाके में इंस्पेक्टर सतीश कुमार के नेतृत्व में व्यापक वाहन जांच की गई।

पुलिसिंग कर संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी

बालानगर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में इंस्पेक्टर नरसिंह राजू और उनकी टीम ने नासरापूर क्रॉस रोड् पर विशेष विजिबल पुलिसिंग कर संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी। पुलिस ने बताया कि वाहन दस्तावेजों की सावधानीपूर्वक जांच की जा रही है और नागरिकों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी। साइबराबाद पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत विजिबल पुलिसिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

#Breaking News in Hindi #CrimePrevention #CyberabadPolice #PublicSafety #SafeStreets #VisiblePolicing breakingnews latestnews