हैदराबाद। दक्षिण मध्य रेलवे के मुख्यालय में गुरुवार को महाप्रबंधक, दक्षिण मध्य रेलवे अरुण कुमार जैन की अध्यक्षता में क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में प्रबंधक राजेश पी.खाडे जी, मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं प्रधान मुख्य सामग्री, सभी प्रमुख विभागाध्यक्ष, मंडल रेल प्रबंधक/हैदराबाद, मुख्य कारखाना प्रबंधक, मेट्टुगुडा, संबंधित अधिकारी उपस्थित थे तथा अन्य मंडलों व कारखानों के प्रतिनिधियों ने ऑन लाइन माध्यम से सहभागिता की।
महाप्रबंधक ने रेल मंत्री राजभाषा शील्ड का प्रथम पुरस्कार मिलने पर बधाई दी
महाप्रबंधक ने इस रेलवे के मुख्यालय को रेल मंत्री राजभाषा शील्ड का प्रथम पुरस्कार, विजयवाडा मंडल को आदर्श मंडल के रूप में तथा गुंटुपल्ली काररखाना को आदर्श कारखाना के रूप में रेल मंत्री राजभाषा शील्ड प्राप्त होने पर उन्होंने सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों को इसके लिए बधाई दी। उन्होंने इस रेलवे के मुख्य राजभाषा अधिकारी राजेश पी.खाडे जी को तथा रायनपाडु कारखाना के मुख्य कारखाना प्रबंधक एस.श्रीनिवास को रेल मंत्री राजभाषा रजत पदक प्राप्त होने पर बधाई दी।
उन्होंने विजयवाडा मंडल द्वारा मंचित नाटक ‘कपिराज’ को अखिल रेल हिंदी नाट्योत्सव में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर बधाई दी और प्रसन्नता व्यक्त की कि अखिल रेल स्तर पर लगातार तीन वर्षों से यह पुरस्कार विजयवाडा मंडल को प्राप्त हो रहा है। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि संसदीय Rajbhasha समिति के निरीक्षणों को ध्यान में रखते हुए हिंदी में अधिकाधिक कार्य करें। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपना अधिक से अधिक काम हिंदी में करने के लिए कहा। रेल संरक्षा से संबंधित सभी प्रलेखों, वेबसाइट सामग्री का अनिवार्य रूप में हिंदी-अंग्रेजी द्विभाषिक रूप में होना सुनिश्चित करने के लिए आदेश दि
राजभाषा के प्रयोग-प्रसार के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का नियमित आयोजन
बैठक के आरंभ में मुख्य राजभाषा अधिकारी ने अध्यक्ष तथा सभी सदस्यों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि इस रेलवे के मुख्यालय सहित सभी मंडलों और कारखानों में Rajbhasha के प्रयोग-प्रसार के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का नियमित आयोजन किया जा रहा है। नगर Rajbhasha कार्यान्वयन समिति की ओर से भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।उन्होंने अरुण कुमार जैन, महाप्रबंधक को अखिल भारतीय रेल पर सर्वोच्च पुरस्कार रेल मंत्री Rajbhasha स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर बधाई दी।
डॉ.श्याम सुंदर साहु, उप महाप्रबंधक (राजभाषा) ने पिछली तिमाही की राजभाषा प्रगति रिपोर्ट की मदों पर विस्तार से चर्चा की। एम.के.नागराजु, वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी, प्रधान कार्यालय ने पिछली तिमाही के दौरान किए गए विशेष कार्यों की जानकारी दी। मंडलों और कारखानों के प्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की और अगली तिमाही की कार्ययोजना के बारे में जानकारी दी।
- News Hindi : पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से की मुलाकात
- Movie review : Drive Review आदि पिनिशेट्टी अच्छी एक्टिंग पर थ्रिल गायब
- GRAP 4 Delhi : दिल्ली-NCR में GRAP-4 लागू, वायु गुणवत्ता गंभीर स्तर पर…
- Kolkata stadium vandalism : कोलकाता में मेसी कार्यक्रम में हंगामा फैंस को एक झलक भी नहीं मिली
- Breaking News: Dollar-Rupee: रुपया रिकॉर्ड गिरावट, डील पर नजरें