Srisailam fire accident : श्रीशैलम कॉटेज में आग, श्रद्धालु बाल-बाल बचे

Read Time:  1 min
Srisailam fire accident
Srisailam fire accident
FONT SIZE
GET APP

Srisailam fire accident : आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्रीशैलम में श्रद्धालुओं को बड़ा हादसा टल गया। तीर्थयात्रियों के ठहरने वाले एक वीआईपी कॉटेज में अचानक आग लग गई, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। हालांकि समय रहते सभी श्रद्धालु बाहर निकल आए और कोई हताहत नहीं हुआ।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार कमरे में लगे एयर कंडीशनर में शॉर्ट सर्किट होने से धुआँ और आग की लपटें उठने लगीं। कमरे में मौजूद श्रद्धालुओं ने स्थिति भांपते ही बाहर भागकर अपनी जान बचाई। शोर सुनकर अन्य कमरों में ठहरे लोग भी तुरंत बाहर निकल आए।

अन्य पढ़े: Bengaluru : बेंगलुरु में महिला टेक्नीशियन की हत्या का सनसनीखेज मामला

सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुँचे और आग पर काबू पा (Srisailam fire accident) लिया। किसी प्रकार की जनहानि न होने से प्रशासन और श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली। मंदिर प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

Sai Kiran

लेखक परिचय

Sai Kiran

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।