Survey : मतदाता प्रोजेनी मैपिंग सर्वे में तेजी लाने के निर्देश

Read Time:  1 min
मतदाता
मतदाता
FONT SIZE
GET APP

हैदराबाद । तेलंगाना के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO ) सुर्दशन रेड्डी ने शनिवार को निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (AERO ) और सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (एईआरओ) को हैदराबाद में चल रहे मतदाता प्रोजेनी मैपिंग (वंशानुक्रम मैपिंग) सर्वे को तेज और प्रभावी ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। यह सर्वे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की तैयारी के तहत किया जा रहा है।

सीईओ ने मैपिंग कार्य का औचक निरीक्षण किया

सीईओ ने हैदराबाद जिला निर्वाचन अधिकारी आर.वी. कर्णन के साथ सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र में प्रोजेनी मैपिंग कार्य का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मणिकेश्वर नगर स्थित मतदान केंद्र संख्या 211 तथा चारमीनार विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 12 का दौरा कर जमीनी स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सीईओ ने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) और पर्यवेक्षकों से बातचीत कर मैपिंग प्रक्रिया की समझ और अब तक की प्रगति की जानकारी ली। बीएलओ ने बताया कि वे घर-घर जाकर वर्ष 2002 की मतदाता सूची की तुलना वर्ष 2025 के प्रारूप से कर रहे हैं।

पारदर्शिता और व्यापकता सुनिश्चित करने पर जोर दिया

सीईओ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रोजेनी मैपिंग का कार्य ईसीआई के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सावधानीपूर्वक किया जाए। उन्होंने समयबद्ध ढंग से कार्य पूरा करने के साथ ही मतदाता सूची में शुद्धता, पारदर्शिता और व्यापकता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग तेलंगाना में विशेष गहन पुनरीक्षण के माध्यम से मतदाता डाटाबेस की विश्वसनीयता और सुदृढ़ता बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त आयुक्त (निर्वाचन) चंद्रकला, ईआरओ सरिता एवं अंजनयुलु, एईआरओ सुधीर रेड्डी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

Ajay Kumar Shukla

लेखक परिचय

Ajay Kumar Shukla

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।