भीषण गर्मी में तेलंगाना में बीयर की बिक्री रिकॉर्ड स्तर पर
Beer sales record : तेलंगाना में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच लोग राहत पाने के लिए ठंडी बीयर का सहारा ले रहे हैं। राज्य में पिछले 20 वर्षों के रिकॉर्ड तोड़ने वाली गर्मी के कारण बीयर की बिक्री में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है।
एक दिन में 24 लाख बीयर की बिक्री
एक्साइज विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस साल अप्रैल महीने में राज्यभर में 56.21 लाख केस बीयर की बिक्री हुई। यह पिछले साल की तुलना में 21 प्रतिशत अधिक है। वहीं मई महीने के पहले 20 दिनों में ही 40 लाख केस बीयर बिक चुकी है। मौजूदा समय में हर दिन करीब 24 लाख बीयर की बिक्री हो रही है।
हैदराबाद समेत बड़े शहरों में बढ़ी मांग
हैदराबाद, वारंगल और करीमनगर जैसे शहरों में वीकेंड के दौरान बीयर की मांग काफी बढ़ गई है। आमतौर पर जहां प्रतिदिन 10 से 12 लाख बीयर बोतलें बिकती थीं, वहीं अब यह संख्या लगभग दोगुनी हो गई है। बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनियों ने उत्पादन भी 10 से 12 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है।
अन्य पढ़े: प्रज्ञानंदा और लाग्रेव के बीच ऐतिहासिक मुकाबला
सरकार को हो रही भारी कमाई
बीयर बिक्री बढ़ने से राज्य सरकार के राजस्व में भी बड़ा इजाफा हुआ है। पिछले साल अप्रैल में एक्साइज विभाग (Beer sales record) को ₹3,272 करोड़ की आय हुई थी, जबकि इस साल अप्रैल में यह बढ़कर ₹3,618 करोड़ पहुंच गई। वहीं मई महीने के पहले 20 दिनों में ही सरकार को ₹1,895 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :