TPCC : तेलंगाना में कांग्रेस का कोई विकल्प नहीं – महेश गौड़

By Ajay Kumar Shukla | Updated: February 18, 2026 • 5:37 PM

हैदराबाद । टीपीसीसी अध्यक्ष महेश कुमार गौड़ (Mahesh Kumar Goud) ने कहा कि तेलंगाना में कांग्रेस का कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने बताया कि कल होने वाली बैठक (Meeting) में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सभी राज्यों की समीक्षा करेगी और अब तक 11 राज्यों की समीक्षा पूरी हो चुकी है। बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने और कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा होगी।

कांग्रेस ने पूरी निष्ठा के साथ पिछड़े वर्गों को 42 प्रतिशत आरक्षण दिया

महेश कुमार गौड़ ने कहा कि कांग्रेस ने पूरी निष्ठा के साथ पिछड़े वर्गों को 42 प्रतिशत आरक्षण दिया है और स्थानीय निकाय चुनावों ने साबित कर दिया है कि पार्टी जमीनी स्तर पर मजबूत है। 67 प्रतिशत बीसी वार्ड सदस्य कांग्रेस से जीते हैं तथा 87.5 प्रतिशत एससी, एसटी और बीसी वर्गों को टिकट दिए गए

सीटों का चयन सर्वे तथा फीडबैक के आधार पर

उन्होंने स्पष्ट किया कि सीटों का चयन सर्वे तथा नगरपालिका चेयरमैन और काउंसिलरों के फीडबैक के आधार पर किया गया है और मंत्रिमंडल के गठन में पीसीसी का कोई हस्तक्षेप नहीं होता। 94 नगरपालिकाओं में जीत जनता के विकास और कल्याण के प्रति सकारात्मक रुख को दर्शाती है। निजामाबाद में पांच सीटों पर एआईएमआईएम के उम्मीदवारों को हराकर जीत दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि मेयर बनने से क्षेत्र का विकास तेज होगा, इसी सोच के साथ पार्षदों ने निर्णय लिया।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

# Paper Hindi News #CongressParty #MaheshKumarGoud #PartyReviewMeeting #PoliticalUpdate #TelanganaPolitics latestnews