यातायात चालान का भुगतान करने में था विफल
कोत्तागुडेम। एक युवक ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली, क्योंकि उसने कई यातायात उल्लंघनों के साथ-साथ नशे में गाड़ी चलाने के मामले में जारी किए गए यातायात चालान (Traffic Challan) का भुगतान करने में विफल रहा था। मृतक इरुकु गोपी खम्मम जिले के मुदिगोंडा का रहने वाला था। उसे मुदिगोंडा की केर्थी नाम की महिला से प्यार हो गया था। उसने बड़ों को मनाकर उससे शादी कर ली थी। शादी के बाद गोपी अपनी पत्नी के साथ कोठागुडेम में रह रहा था। पत्नी यहां एक कॉलेज में बीएससी (Nursing) की पढ़ाई कर रही थी। वह एक स्थानीय मिठाई की दुकान पर काम करता था।
पुलिस ने चालान भरने को कहा था
16 जून को ट्रैफिक पुलिस ने गोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया, जो नशे में गाड़ी चलाने के आरोप में पकड़ा गया था। जब पुलिस ने उसे जुर्माना भरने और कोर्ट में पेश होने के लिए कहा तो उसने कहा कि वह अपनी पत्नी को कॉलेज छोड़ने के बाद कोर्ट में पेश होगा। लेकिन वह मजिस्ट्रेट के सामने पेश नहीं हुआ। पुलिस ने उसे चेतावनी दी कि वह तुरंत मजिस्ट्रेट के सामने पेश हो अन्यथा उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गोपी ने अपने परिवार वालों को फोन करके पैसे मांगे लेकिन उसे पैसे नहीं मिले।
गिरफ्तारी के डर से लगा ली फांसी
गिरफ्तारी के डर से उसने शुक्रवार को बरली गड्ढा क्षेत्र स्थित किराये के मकान में अपनी पत्नी की चुन्नी से फांसी लगा ली। गोपी के रिश्तेदारों ने आरोप लगाया कि पुलिस की प्रताड़ना ही उसकी मौत का कारण है, जबकि पुलिस ने आरोपों से इनकार किया है। उसकी पत्नी कीर्ति ने वन-टाउन पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि पुलिस की प्रताड़ना के कारण उसके पति की मौत हुई है।
- Crime : आईपीएस अधिकारी की पत्नी की हत्या से मची सनसनी
- TCS Nashik case : नासिक टीसीएस प्रकरण में निदा खान पुलिस गिरफ्त में
- TVK Vijay : विजय के समर्थन में कांग्रेस धरना, डीएमके का हमला
- Delhi terror plot : दिल्ली में बड़े हमले की साजिश, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
- Saradha scam : शारदा घोटाले में शुभेंदु अधिकारी का नाम फिर चर्चा में